मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के 8 जिलों में कहीं भारी कहीं अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों को भारी बारिश से राहत मिली हुई है। लेकिन ते 24 घंटे में भोपाल समेत प्रदेश के 8 संभागों, रीवा संभाग में कहीं-कहीं तो, जबलपुर, शहडोल, सागर संभाग के कुछ स्थानों, नर्मदापुरम, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभागों में ज्यादातर जगहों पर झमाझम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भी कहीं भारी तो कहीं अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार 29 जुलाई से 31 जुलाई तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है।