26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां को हुआ कोरोना, अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवीराजे सिंधिया की रिपोर्ट पाजिटिव...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 9 Jun 2020, 3:22 PM IST

02_1.png

भोपाल/दिल्ली। भाजपा के दिग्गज नेता और राज्यसभा के उम्मीदवार को तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ ही मां माधवी राजे सिंधिया को भी भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी पुष्टि की है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार शाम को भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को दिल्ली के साकेत स्थित मैकेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां अस्पताल प्रबंधन ने दोनों के कोरोना की पुष्टि की है। सिंधिया को दो दिनों से बुखार आ रहा था साथ ही उनके गले में खराश की भी शिकायत थी।

सिंधिया समर्थकों में चिंता
ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके समर्थक चिंतित हैं। खबर सुनते ही उनके समर्थक दिल्ली फोन लगाकर उनके हालचाल जानने लगे। इधर, मध्यप्रदेश के नेताओं ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। कुछ समर्थक दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।


मध्यप्रदेश उपचुनाव में मिली है अहम जिम्मेदारी
बीते दिनों बीजेपी ने मध्यप्रदेश की 24 सीटों पर होने वाले उपचुनावों में सिंधिया को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। सिंधिया की तबीयत बिगड़ना बीजेपी के लिए चिंता का बड़ा विषय है क्योंकि जिन 24 सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें से अधिकतर सीटें सिंधिया के प्रभाव वाली हैं।

कांटेक्‍ट ट्रेसिंग
सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को कोरोना के बाद डॉक्‍टर उनकी कांटेक्‍ट ट्रेसिंग में जुट गए हैं। उनके पूरे परिवार की जांच कराई जा रही है। डॉक्‍टर यहा पता लगा रहे हैं कि वे कैसे इस वायरस की चपेट में आ गए हैं।

केजरीवाल का भी कोरोना टेस्‍ट
गौरतलब है कि दिल्‍ली ही नहीं पूरे देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी बुखार और गले में खराश के कारण कोविड-19 का टेस्‍ट कराना होगा। उनका टेस्‍ट मंगलवार शाम को होगा।