29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / 35 लाख का घोटाला कर स्काउट गाइड सचिव ने गर्लफ्रेंड के खाते में डाले रुपए, वही छोड़कर चली गई, आरोपी गिरफ्तार

35 लाख का घोटाला कर स्काउट गाइड सचिव ने गर्लफ्रेंड के खाते में डाले रुपए, वही छोड़कर चली गई, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में स्काउट गाइड सचिव ने गर्लफ्रेंड के खाते में डाल दिये घोटाले के 35 लाख गर्लफ्रेंड छोड़कर भी चली गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 19 Aug 2021, 5:06 PM IST

News

35 लाख का घोटाला कर स्काउट गाइड सचिव ने गर्लफ्रेंड के खाते में डाले रुपए, वही छोड़कर चली गई, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्काउट गाइड के जिला शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला सामने आया है। शुरुआती जांच में 35 लाख रुपए का घोटाला होने की बात सामने आई है। जिला शिक्षा अधिकारी के दफ्तर में पदस्थ सचिव द्वारा घोटाले की राशि के 15 लाख अपनी गर्लफ्रेंड के खाते में जमा किए है। टीटी नगर थाना पुलिस ने इस मामले में सचिव गौरव शुक्ला को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामल दर्ज किया है।

पुलिस को इस मामले में 1 करोड़ रुपये के गबन की आशंका है। इस संबंध में की गई शुरुआती पूछताछ में पुलिस को पता चला कि, आरोपी सचिव ने घोटाले के जो 15 लाख रुपये गर्लफ्रेंड के खाते में डाले थे, वो गर्लफ्रेंड ही उसे छोड़कर भाग निकली है।

पुलिस के अनुसार, भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, स्काउट गाइड के तहत सरकारी, निजी स्कूलों से गतिविधियों के संचालन के लिए शुल्क लिया जाता है। जिला स्काउटगाइड भोपाल का खाता सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में है। जिला गाइड संघ में तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा ने 10 अगस्त 2015 को अशासकीय कर्मचारी गौरव शुक्ला को सचिव पद का प्रभार सौंपा था। यही नहीं खाते से राशि निकालने के अधिकार भी उसे ही सौंप दिये गए थे।

पढ़ें ये खास खबर- महिला सरपंच का अजब फरमान : अब से शराब पीने और बेचने वाले को होगी सख्त सजा


खुद के और गर्लफ्रेंड के खाते में डाल देता था घोटाले की राशि

गौरव ने स्कूलों से स्काउट गाइड की राशि के चेक लिए और सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में जमा करा दिए। इसके बाद चेक की राशि खुद ही निकालकर अपने और गर्लफ्रेंड के खाते में डाल देता। चेक से राशि निकालने में पदेन जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा के फर्जी हस्ताक्षर भी कर देता। यही नहीं, गौरव शुक्ला ने अधिकतर चेक बैंक में जमा भी नहीं किये। चेक की डेट खत्म होने पर गौरव इन्हें लेकर स्कूल पहुंचता और वहां वो कहता कि, ये चेक पुराने हो गए हैं, इसके बदले नकदी जमा करें। स्कूलों से नकदी लेकर गौरव उन्हें बाकायदा रसीद भी देता। बावजूद इसके राशि विभागीय बैंक में जमा करने के बजाय खुद ही रख लेता। पुलिसिया जांच में करीब 35 लाख का गबन सामने आ चुका है।

पढ़ें ये खास खबर- ब्लैक और व्हाइट टाइगर की ऐसी मस्ती कभी नहीं देखी होगी आपने, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो


गर्लफ्रेंड से दस्तावेज लेकर खुलवाया बैंक खाता

गौरव शुक्ला अपनी गर्लफ्रेंड अंजली से फर्जी खाता खुलवाने के लिए उसके दस्तावेज लिए। गौरव के पास ही गर्लफ्रेंड के खाते की बैंक पासबुक और डिटेल थी। गर्लफ्रेंड के खाते से उसने कई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी किये। इसकी पुष्टि गौरव के मोबाइल नंबर से होती है, क्योंकि सभी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन गौरव शुक्ला के ही मोबाइल नंबर से किये हुए बता रहे हैं। पुलिस उसकी गर्लफ्रेंड की भूमिका भी जांच करेगी। हालांकि, गर्लफ्रेंड जिसके खाते में गौरव शुक्ला ने इतनी रकम जमा की थी, वो उसे चोड़ गई, गौरव के अनुसार उनका ब्रेकअप हो गया है। फिलहाल, पुलिस जांच जारी रखने की बात कह रही है।

देखें ब्लैक और व्हाइट टाइगर की मस्ती का वायरल वीडियो