बता दें कि, कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मध्य प्रदेश समेत देश भर में सतर्कता बरतते हुए प्रशासन की ओर से कई आदेश जारी किये जा रहे हैं। साथ ही, पीएम मोदी ने भी भारत के नागरिकों से रविवार को एक दिन का कर्फ्यू, जिसे जनता कर्फ्यू नाम दिया गया है, लगाने का आह्वान किया है। ताकि, इस तेजी से बढ़ते संक्रमण पर सतर्कता पूर्ण ब्रैक लगाया जाए। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है कि, हम खुद इस संक्रमण को लेकर सजग रहें। अगर हम सजग रहेंगे, तो ही कोरोना के तेजी से फैलते संक्रमण को रोकने में कामयाब हो सकेंगे।