
serial killer
भोपाल। राजधानी भोपाल में जुलाई 2016 में उदयन नाम के युवक ने अपनी प्रेमिका आकांक्षा शर्मा की भोपाल के साकेत नगर स्थित घर में हत्या कर दी थी. हत्या के बाद उसने लाश को एक बॉक्स में रखकर बेडरूम के अंदर गाड़ दिया था और उस पर कंक्रीट का चबूतरा बना दिया था। इस मामले में सनकी सीरियल किलर को आखिरकार कानून ने सजा दे दी। बता दें कि पश्चिम बंगाल की एक अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है।
बता दें कि इससे पहले उदयन ने अपने मां-बाप की हत्या कर पुराने घर के बगीचे में दोनों की लाश को दफना दिया था। इस दोहरे हत्याकांड को उसने छत्तीसगढ़ में अंजाम दिया था। हालांकि इस मामले में उसे अभी तक कोई सजा नहीं सुनाई गई है।
ऐसे की थी हत्या
15 जुलाई 2016 की सुबह साकेत नगर स्थित 3/ए, एमआईजी-62 नंबर मकान में उदयन ने इस वारदात को अंजाम दिया था। जिस वक्त ये घटना हुई थी उस समय आकांक्षा गहरी नींद में थी। इसी दौरान उदयन ने तकिए से उसका दम घोंट दिया, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में बीते बुधवार दोपहर करीब 12 बजे ये फैसला एडिशनल सेशन जज सुरेश विश्वकर्मा के कोर्ट ने सुनाया। बांकुरा पुलिस ने उदयन के खिलाफ 30 अप्रैल 2017 को केस डायरी समेत करीब 600 पेज की चार्जशीट अदालत में पेश की थी। सितंबर 2017 में चार्ज फ्रेम हुए। 19 गवाहों के बयान और सभी साक्ष्य उदयन के खिलाफ थे।
क्राइम सीरियल देख कर आया आइडिया
हत्या करके चबूतरा बनाने का आइडिया उदयन को अंग्रेजी फिल्म के किसी क्राइम सीरियल को देखने के बाद आया था। वो क्राइम सीरियल देखने का शौकीन हो गया था। बाकिंग डेथ नाम के सीरियल से उसे यह आइडिया मिला था। उसने बताया था कि आकांक्षा का उसने पहले गला दबाया था फिर शव को दूसरे कमरे में ले जाकर पुराने खाली बक्से में डाल दिया।
बक्से को ही चबूतरा बना दिया
शव को बक्से में डालने के बाद उसने सीमेंट का घोल तैयार कर लिया। फिर बक्से को ही चबूतरा बना दिया। इसके लिए उसने 14 बोरी सीमेंट का इस्तेमाल किया था। बता दें कि आकांक्षा उदयन के भोपाल स्थित शक्तिनगर स्थित घर पहुंची थी और यहां पहुंचने पर उसे पता चला कि उसके साथ धोखा हो गया है। आकांक्षा ने जब झांसा देने का आरोप उदयन पर लगाया तो वह झगड़ने लगा और दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। एक माह तक झगड़ा होने पर 23 जुलाई 2016 को उदयन ने गला दबाकर आकांक्षा शर्मा की हत्या कर दी।
सोशल मीडिया से हुई थी मुलाकात
उदयन दास और आकांक्षा शर्मा की मुलाकात 2007 में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। उस समय उदयन आकांक्षा से झूठ बोला कि वह अमेरिका में काम करता है। उदयन के झांसे में आकर आकांक्षा ने बंगाल के बांकुड़ा के घर को जून 2016 में छोड़ दिया था और दिल्ली में उदयन से मुलाकात की थी।
जिसके बाद दोनों भोपाल में लिव इन रिलेशन में रहने लगे। उदयन की असलियत उजागर होने पर उनके रिश्ते में खटास आ गई। दोनों के रिश्ते इस हद तक खराब हो गए कि 27 दिसंबर 2016 को उदयन ने आकांक्षा की हत्या कर दी। पुलिस ने उदयन को 2 फरवरी 2017 को भोपाल के साकेत नगर इलाके में उसके घर के पास से गिरफ्तार किया था।
Published on:
27 Aug 2020 12:59 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
