
नहीं हुआ चांद का दीदार, काजी ए शहर का ऐलान, शुक्रवार को मनाई जाएगी ईद-उल फितर
भोपाल/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित मसाजिद कमेटी की ओर से शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी की अध्यक्षता में रुअते हिलाल कमेटी सदस्यों के साथ बैठक हुई। शहर में चांद की तस्दीक करने के बाद आसपास भी चांद होने का पता किया गया। पड़ताल में पता लगा कि, बुधवार को देशभर में कहीं भी चांद की तस्दीक नहीं हुई जिसके चलते बुधवार शाम को ईद-उल-फितर का चांद न होने का ऐलान किया गया। काजी ए शहर ने कहा कि, चांद की तस्दीक न होने की वजह से गुरुवार को रमजान माह की 30वां रोजा होगा। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि, ईद-उल-फितर इंशालल्लाह 14 मई 2021 यानी जुमा (शुक्रवार) के दिन मनाई जाएगी।
मंगलवार को भी बैठक में लिये गए थे कई अहम फैसले
पिछली साल की तरह इस साल भी लोगों की सेहत के साथ साथ कोरोना का साया त्यौहारों पर पड़ा है। कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर ईद जैसे मुबारक मौके पर भी लोगों से एक-दूसरे से गले न मिलने की अपील की गई है। इसके साथ ही, सोशल डिस्टेंस को अपनाना होगा, यानि लोगों को एक दूसरे को दो गज की दूरी से कहना होगा 'ईद मुबारक'। बता दें कि, इससे पहले मंगलवार को शहर काजी मुश्ताक अली नदवी साहब की अध्यक्षता में हुई हिलाल कमेटी की बैठक में ईद को लेकर कई अहम फैसले लिये गए थे। बैठक के बाद शहर काजी साहब ने लोगों से लोगों को संक्ररमण से बचाव के लिये कुछ अहम अपील की हैं।
घर पर पढ़ें नमाज़
वहीं, दूसरी तरफ मसाजिद कमिटी की ओर से शहरवासियों से ये अपील की गई है कि, कोरोना संक्रमण के चलते मौजूदा हालात को देखते हुए हर हाल में कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। मुख्य नमाज मस्जिद में रहने वाले लोग वहीं अदा करें। बाकी लोग अपने-अपने घरों पर नमाज अदा करें। साथ ही, ईद की नमाज मस्जिदों में सुबह 6:15 मिनट पर कोरोना गाइडलाइन के तहत अदा करनी होगी। बाकी लोग अपने घरों पर रहकर नमाज-ए-फितर अदा करें।
नमाज के दौरान इस बात का रखें ध्यान
शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने कहा कि ईद की नमाज के लिये घर पर ही चंद लोगों के साथ 2 रकात नमाज पढ़ें। नमाज अदायगी के बाद इंसानियत के लिए दुआ जरूर करें। महामारी के खात्मे की फरियाद करें, एक दूसरे से दूरी बनाकर रखें, मास्क का उपयोग करें, एक दूसरे से गले मिलने और हाथ मिलाने से बचें।
बोहरा समाज ने बुधवार को मनाई ईद
दाऊदी बोहरा समाज ने बुधवार को ईदुल फितर का पर्व मनाया है। खासतौर पर लोगों ने कोरोना के खात्में के लिए अल्लाह से दुआ की। मंगलवार को दाऊदी बोहरा समाज का रमजान माह खत्म हो गए थे, इसलिए वो लोग आज ईद का पर्व मना रहें हैं।प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए घर में ही नमाज अदा की गई। मस्जिद में सामूहिक नमाज अदा नहीं की गई।
कोरोना वैक्सीन से जुड़े हर सवाल का जवाब - जानें इस वीडियो में
Published on:
12 May 2021 09:36 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
