भोपाल/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन से चलकर दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस और शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस शनिवार 28 नवंबर और रविवार 29 दिसंबर को अपने निर्धारित समय से 40 से 50 मिनट देरी से पहुंचेगी। इसके अलावा, भोपाल से गुजरने वाली मालवा एक्सप्रेस 21 से 30 दिसंबर तक रद्द कर दी गई है। इसी वजह से अन्य 12 ट्रेनें भी इस अवधि में आंशिक रूप से प्रभावित होंगी। ये सभी ट्रेनें भी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली हैं। हालांकि, भोपाल की तरफ आने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर ही पहुंचेंगी।