23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / हार के बाद विपक्ष छुट्टी मना रहा, हम ऐतिहासिक जीत के बाद 2024 की तैयारी में; इन राज्यों पर फोकस: शिवराज

हार के बाद विपक्ष छुट्टी मना रहा, हम ऐतिहासिक जीत के बाद 2024 की तैयारी में; इन राज्यों पर फोकस: शिवराज

शिवराज सिंह चौहान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और सदस्यता अभियान के प्रमुख। शिवराज सिंह चौहान ने कहा- भाजपा का सर्वोच्च आना अभी बाकि है, हम उन राज्यों में सरकार बनाएंगे जहां हम कमजोर। ऐतिहासिक जीत के बाद भी हम आराम से बैठे नहीं हैं, मिशन 2024 की तैयारी कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Pawan Tiwari

•

Updated: 23 Jun 2019, 8:33 AM IST

shivraj singh

हार के बाद विपक्ष छुट्टी मना रहा, हम ऐतिहासिक जीत के बाद 2024 की तैयारी में; इन राज्यों पर फोकस: शिवराज

भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और भाजपा के सदस्यता अभियान के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan )ने सदस्यता अभियान के लिए शनिवार को उत्तरप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। यहां शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत के बाद हम आराम बैठे नहीं हैं बल्कि अभी हमारा सर्वोच्च आना बाकी है। शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यालय में संगठन पर्व सदस्यता अभियान ( Sadasyata Abhiyan ) - 2019 को लेकर प्रेस वार्ता करते हुए विपक्षियों पर भी निशाना साधा।

हमारा सर्वोच्च आना बाकी
शिवराज सिंह चौहान ने कहा- हमारे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ( Amit Shah )ने कहा है कि अभी हमारा सर्वोच्च आना बाकि है। कांग्रेस ( Congress ) अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) का नाम लिए बिना उन्होंने कहा- जब हमारे विपक्षी मित्र हार के बहाने खोज रहे हैं या फिर छुट्टियां मना रहे हैं तब हमने संकल्प लिया है कि बीजेपी जहां कमजोर है वहां हमें पार्टी को मजबूत करना है। इसके लिए हम सदस्यता अभियान चलाने जा रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा- जहां हमारी पार्टी जीती है, लेकिन जीत का अंतर कम है अथवा कमजोर है, तो वहां भी हम अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रयास करेंगे। 6 जुलाई से सदस्यता अभियान प्रारंभ होकर 11 अगस्त तक चलेगा। संगठन का उद्देश्य है कि सर्व स्पर्शी सर्व व्यापी भाजपा हो। कोई ऐसा बूथ नहीं होगा जहां भाजपा का सदस्य नहीं होगा।

सभी वर्गों को जोड़ा जाएगा
शिवराज सिंह चौहान ने कहा- भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व के तहत देश भर में सदस्यता अभियान चलाएगी। इसके तहत सर्व स्पर्शी भाजपा और सर्व व्यापी भाजपा, जिसके तहत समाज के सभी वर्ग को जोड़ा जाएगा और सभी बूथों को मजबूत किया जाएगा। जीत के बाद हमें अभी उन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करना है वहां सरकार बनानी है जहां अभी हमारी सरकार नहीं है।

इसे भी पढ़ें- अमित शाह ने शिवराज सिंह को सौंपी अपनी 'कुर्सी', अब भाजपा के मिशन को आगे बढ़ाएंगे चौहान

इस राज्यों में होगा हमारा फोकस
शिवराज सिंह चौहान ने कहा- गठबंधन और महागठबंधन के बाद भी जनता ने वंशवाद, जातिवाद और परिवारवाद से ऊपर उठकर भाजपा और माननीय मोदी जी को प्यार और आशीर्वाद दिया।अब अगला लक्ष्य हमारा बंगाल, ओडिशा, कश्मीर, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु में सरकार बनाना है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 2019 की जीत के बाद से राजनीतिक पंडित भी हैरान हैं। हमने 2024 के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दिया है।

सदस्यों का सत्यापन भी होगा
शिवराज सिंह चौहान ने कहा- अब केवल मिस कॉल के जरिये सदस्य नहीं बनेंगे, बल्कि कार्यकर्ता इच्छुक व्यक्ति के पास उपस्थित रहेंगे और मिस कॉल करवाकर फॉर्म भरवायेंगे ताकि सदस्य का तत्काल भौतिक सत्यापन हो सके।