बेटियों से मिलेंगे और चर्चा करेंगे
जानकारी के अनुसार राजधानी के सभी मोहल्ले में मोहल्ला समिति बनाई जाएगी। हर एक नेता को एक ना एक मोहल्ले की जिम्मेदारी लेनी होगी। शिवराज चौहान अगर राजधानी में मौजूद रहेंगे तो वे भी मोहल्ले में जाकर मोहल्ला समिति की निगरानी करेंगे। भाजपा नेताओं ने बताया मोहल्ला समिति के लोग बेटियों से मिलेंगे, उनके साथ चर्चा करेंगे और पूछेंगे कि उन्हे कोई परेशानी तो नहीं। इसके अलावा बेटियों को सुरक्षा के लिए आत्मनिर्भर बनाने की भी योजना है।