लोकायुक्त एसपी मनु व्यास के अनुसार, शहर में रहने वाले मकसूद नाम के व्यक्ति का मिसरोद थाने में मारपीट संबंधी आपराधिक प्रकरण दर्ज है। मामले में जमानत के लिए केस के जांच अधिकारी एसआई प्रकाश सिंह राजपूत ने मकसूद से 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बिना रुपये लिये जमानत नहीं देने पर मकसूद ने लोकायुक्त पुलिस में शिकायत की थी।