25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निशानियां जो बतातीं हैं कि आप होने वाले हैं अमीर!

मिट्टी में भी हाथ डालते हैं, तो वो भी सोना बन...
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 20 Oct 2018, 2:43 PM IST

money signals

निशानियां जो बतातीं हैं कि आप होने वाले हैं अमीर!

भोपाल। आज की दुनिया में पैसे को दूसरा भगवान माना जाता है, ऐसे में हर कोई पैसे के पीछे भागता आसानी से देखा जा सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि तमाम कोशिशों को बावजूद जहां कुछ ही लोग अमीर बन पाते हैं, वहीं कई लोग जरा सी कोशिशों में ही ढ़ेर सारा पैसा कमा लेते हैं।

एक ओर जहां कई बार तमाम तरह की कवायदों व सर्वे कराने और सोच समझकर पूरी कोशिश करने के बावजूद लोग अपने व्यवसाय में फेल हो जाते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते है कि वे कभी भी किसी भी व्यवसाय में उतर जाते हैं, और हर जगह उन्हें लाभ ही मिलता है। ये वे लोग होते हैं जिनके लिए कहा जाता है कि ये मिट्टी में भी हाथ डालते हैं, तो वो भी सोना बन जाती है।

खैर क्या आप जानते हैं कि तकदीर आपको कई तरह के संकेत देती है, उन्हीं में से एक संकेत आपके अमीर बनने से पहले के भी होते हैं, जिन्हें यदि आप समझ लेते हैं तो बहुत तेजी से अमीर बन सकते हैं, वहीं यदि ये आपके समझ में नहीं आते हैं। तो आप अमीर तो बनते हैं, लेकिन इतनी जल्दी नहीं जितनी जल्दी आप बन सकते थे।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार माना जाता है कि यदि किसी पर धन की देवी माता लक्ष्मी पर कृपा हो जाय तो उसके घर कभी धन- वैभव की कमी नहीं होती, परंतु इसके साथ ही यह भी कहा जाता है कि लक्ष्मी देवी एक जगह पर ज्यादा टिक कर नहीं रहतीं, क्योंकि वे बहुत चंचल होती हैं।

ऐसे समझे माता लक्ष्मी की कृपा के संकेत...
- माता लक्ष्मी की आपके ऊपर कृपा होने का पहला संकेत यह है कि जब आपके आसपास अचानक से हरी भरी चीजें दिखाई देने लगे तो समझ जाइये कि आपको माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने वाली है।

MUST READ :सूर्य का राशि परिवर्तन : अचानक आपके जीवन में होंगे ऐसे बदलाव! देखते ही देखते बदल जाएगा सबकुछ...

- वहीं जानकारों के अनुसार झाड़ू और लक्ष्मी माता का भी गहरा संबंध होता है। ऐसे में अगर आपको सुबह-सुबह कोई झाडू लगाते दिख जाये तो समझिए आप जल्द अमीर बनने वाले हैं।

- शंख की आवाज सुनाई देना भी आपके घर पर लक्ष्मी के आगमन का संकेत है। यदि आपके साथ ऐसा होता है तो समझिए जल्द ही आपके भाग्य खुलने वाले हैं।

- सुबह सुबह गन्ना दिखना भी बहुत शुभ माना जाता है। यदि आपको अचानक सुबह अपने आसपास गन्ना दिखाई दे रहा है, तो ये साफ संकेत है कि आपके दिन पलटने वाले हैं।

- मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू है, ऐसे में अगर आपको अक्सर अपने आसपास उल्लू दिखें तो समझिए मां लक्ष्मी जल्द ही आप पर कृपा करने वाली हैं। माना जाता है कि जहां-जहां उल्लू होता है, वहां मां लक्ष्मी जरूर जाती हैं।

अमीरों में होने वाली ये हैं खास बातें...
1. अमीरों की तरह सोच : जानकार मानते हैं कि अमीर बनने के लिए सोच एक बहुत ही जरूरी चीज है। यानि आपको अपनी सोच विस्तार करना होगा, कुछ इतना विस्तार करना होगा कि जितना ज्यादा आप सोच सकते हैं।

2. बहुत सारे आय के स्रोत : आपको अपने आय के स्रोत बढ़ाने होंगे। अगर आपको अमीर बनना है तो आप किसी एक आय के साधन पर नहीं निर्भर हो सकते हैं, इसलिए आय के ज्यादा ज्यादा स्रोत बनाइए।

3. पैसे बचाईए : इसके साथ ही अगर आपको अपनी जिंदगी में आगे चलकर अमीर बनना है, तो अपनी जिंदगी की शुरुआती समय में कुछ पैसे बचने की आदत डालनी होगी।

4. पैसे से पैसा बनाइए : यदि आप पैसे बचाने की कला को सीख गए हैं, तो पैसे को बचा कर रखने में आपको कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। आपको इन पैसों को इन्वेस्ट करना होगा और अपने रुपयों से रुपया बनना होगा।

5. नए बिजनेस की शुरुआत : अब जब आपके पास कुछ अच्छे खासे रुपए हो जाएं तो आपको एक बेहतरीन आइडिया लगाकर कोई बिजनेस शुरू कर लेना चाहिए। यह बिजनेस ही आपको आगे चलकर पैसे देता रहेगा और आप अमीर बनेंगे।

MUST READ : Atal on memories: अटल के नाम की इस स्कीम से आजीवन मिलेगी 60 हजार रु.सालाना पेंशन!

इनके घर में नहीं टिकता पैसा:
वास्तु की जानकार मीता लोहानी के अनुसार घर की बनावट और वास्तु का आपस में गहरा संबंध होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर के किसी भी हिस्से में कोई भी वास्तु संबंधी दोष होता है घर पर तमाम तरह की परेशानियां आने लगती है और हमेशा धन की हानि होती है।

वहीं वास्तु में दक्षिण, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व की दिशा को पैसों की दिशा मानी गई है। ऐसे में अगर इस दिशा में कोई दोष होता है तो व्यक्ति को तमाम तरह की परेशानियां आती हैं।

- वास्तु में उत्तर-पूर्व को धन की दिशा मानी जाती है। जिस घर पर इस कोने पर गंदगी पाई जाती है वहां पर कभी पैसा नहीं टिक पाता। हमेशा किसी न किसी बहाने से पैसों की हानि होती रहती है।

- जिस घर में उत्तर-पूर्व की दिशा में अंधेरा रहता है वहां पर भी लगातार पैसों की हानि होती रहती है। घर के इस कोने में लक्ष्मी का निवास स्थान माना गया है।

- वास्तु अनुसार घर की दक्षिण दिशा को यम की दिशा मानी जाती है। इसलिए इस दिशा में तिजोरी नहीं रखनी चाहिए।

- घर के बीच में भारी सामान, सीढ़ियां, शौचालय होने पर तमाम तरह की आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस स्थान को तुरंत सही करवाना चाहिए।

- घर पर उत्तर-पूर्व दिशा में कभी भी किचन नहीं बनवाना चाहिए। इस दिशा में किचन होने पर घर पर आर्थिक परेशानियां आने लगती है।