30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूलों में प्रवेश के लिए अब छह साल की उम्र जरूरी, जानिए नई गाइडलाइन में और क्या है खास

प्रवेश के लिए बढ़ाई आयु सीमा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 26 Feb 2022, 10:52 AM IST

nursery.png

भोपाल। सेंट्रल स्कूलों— केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए इस बार आयु सीमा बढ़ाई गई है। अब इन स्कूलों में प्रवेश के लिए छह साल की उम्र जरूरी कर दी गई है. इन स्कूलों में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 9 तक के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा इसके लिए गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है। सेंट्रल स्कूलों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा जोकि 28 फरवरी से शुरू होंगे. इसके लिए 21 मार्च लास्ट डेट घोषित की गई है।

सेंट्रल स्कूलों में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए इस सत्र से बच्चों की उम्र को बढ़ा दिया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कक्षा पहली में पंजीयन के लिए सत्र 2022-23 से बच्चे की उम्र 6 साल कर दी गई है. पिछले साल तक प्रवेश के लिए यह आयु सीमा पांच साल थी। नियम अनुसार एक मार्च 2022 तक उम्र छह साल पूरी होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : सस्ती पढ़ाई के साथ ये भी है सबसे बड़ा आकर्षण, जानिए यूक्रेन ज्यादा क्यों जाते हैं हमारे युवा

निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार प्रवेश के लिए नामांकन फार्म ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे- राजधानी भोपाल में पांच केंद्रीय विद्यालय स्थ्ति हैं। इनमें मैदा मिल स्थित केवी-1, शिवाजी नगर में केवी-2, केवी-3 होशंगाबाद रोड और केवी-4 बंगरसिया और केवी-5 बैरागढ़ में स्थित है। बताया जा रहा है कि इन सभी स्कूलों में 650 सीटें उपलब्ध है। निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार इनमें प्रवेश के लिए नामांकन फार्म ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।

कक्षा एक की पहली लिस्ट 25 मार्च को. कक्षा 2 की लिस्ट 1 अप्रैल को और कक्षा 3 की लिस्ट 8 अप्रैल को जारी होगी- सेंट्रल स्कूलों में ऑनलाइन एप्लीकेशन की सुविधा KVS की ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध है। कक्षा एक की पहली लिस्ट 25 मार्च को जारी की जाएगी। कक्षा 2 की लिस्ट 1 अप्रैल को और कक्षा 3 की लिस्ट 8 अप्रैल को जारी होगी। इसके अलावा सेंट्रल स्कूलों में दूसरी कक्षा एवं इसके ऊपर के कक्षाओं में नामांकन की सूची 21 अप्रैल को सीटें खाली रहने पर जारी की जाएंगी।

यह भी पढ़ें : केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए 28 फरवरी से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानिए किस क्लास में है सबसे ज्यादा मौका