नवंबर माह में ही भारी बर्फबारी
उत्तर भारत के जन्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, द्रास और करगिल में, श्रीनगर लेह राजमार्ग पर भारी बारिश से आवागमन बाधित हो गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। नवंबर माह में ही केदारनाथ बर्फबारी से ढंक गया है। यहां करीब 4 फीट बर्फ जम गई है। जिसे निकालने का काम किया जा रहा है। क्योंकि दीपावली वाले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे हैं।