रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी : राजधानी से इन दो शहरों के लिए मंगलवार से शुरु हो रही हैं स्पेशल ट्रेनें
भोपाल/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से रेल यात्रा करने वाले लोगों के लिए भारतीय रेलवे ने मंगलवार से स्पेशल ट्रेनों की सहूलियत शुरु करने जा रही है। राजधानी से सीधे प्रतापगढ़ और दुर्ग के बीच सुपरफास्ट एक्सप्रेस मंगलवार से शुरू हो जाएगी। रेलवे की ओर से ऐलान किया गया है कि, इन दोनो ही स्पेशल ट्रेनों को कोरोना काल के चलते स्थितियां नियंत्रित रहने और अगली सूचना तक सुचारू रूप से परिचालित किया जाएगा। दोनो ही ट्रेने हफ्ते में दो दिन प्रतापगढ़ और भोपाल के बीच चलाई जाएंगी।