8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली पर रेलवे चलाएगा छह त्योहार स्पेशल ट्रेनें

दिवाली पर रेलवे चलाएगा छह त्योहार स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को वेटिंग और भीड़ से बचाने की कवायद

less than 1 minute read
Google source verification

image

Lali Kosta

Nov 02, 2015

(प्रतीकात्मक फोटो)

जबलपुर।
दीपावली पर ट्रेनों में बढऩे वाली भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने त्योहार स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इस सप्ताह से लगभग छह त्योहार स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएंगी।


जबलपुर-दुर्ग-जबलपुर स्पेशल: गाड़ी संख्या 01753 जबलपुर-दुर्ग स्पेशल जबलपुर से 10 नवंबर को तथा वापसी में गाड़ी संख्या 0175 दुर्ग-जबलपुर स्पेशल दुर्ग से 10 नवंबर को सिंगल ट्रिप के साथ चलेगी। यह गाड़ी 23 कोच के साथ दौड़ेगी।

कोटा-पटना तत्काल स्पेशल: गाड़ी 01659 कोटा-पटना तत्काल स्पेशल कोटा से 7 नवंबर से सिंगल ट्रिप के लिए चलेगी। यह 15 कोच के साथ रवाना होगी।

पटना-जबलपुर-पटना स्पेशल: गाड़ी संख्या 01702 पटना-जबलपुर स्पेशल पटना से 8, 10, 14, 16, 19 एवं 21 नवंबर को एवं गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर-पटना जबलपुर से 9, 13, 15, 18 एवं 20 नवंबर को चलेगी।

यह गाड़ी 15 कोच की होगी।
जबलपुर-हबीबगंज स्पेशल: गाड़ी संख्या 01716 जबलपुर-हबीबगंज स्पेशल जबलपुर से 10 नवंबर को चलेगी। 12 कोच की यह गाड़ी एक ट्रिप लगाएगी।

हबीबगंज-रीवा स्पेशल: गाड़ी संख्या 01715 हबीबगंज-रीवा स्पेशल हबीबगंज से 10 नवंबर को सिंगल ट्रिप के लिए 12 कोच के साथ चलेगी।

रीवा-जबलपुर स्पेशल: गाड़ी संख्या 01718 रीवा-जबलपुर स्पेशल रीवा से 11 नवंबर को एकतरफा सिंगल ट्रिप में 12 कोच के साथ चलेगी।

ये भी पढ़ें

image