24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर सो रही महिलाओं को रौंदा, आधी रात को मची चीख-पुकार

राजधानी भोपाल में मंगलवार देर रात करीब १ बजे फुटपाथ पर सो रही दो महिलाओं को रौंदने का मामला सामने आया है.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 18 May 2022, 8:11 AM IST

तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर सो रही महिलाओं को रौंदा, आधी रात को मची चीख-पुकार

तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर सो रही महिलाओं को रौंदा, आधी रात को मची चीख-पुकार

भोपाल. राजधानी भोपाल में मंगलवार देर रात करीब १ बजे फुटपाथ पर सो रही दो महिलाओं को रौंदने का मामला सामने आया है, इस हादसे में दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। मामला चूनाभट्टी क्षेत्र बंसल हॉस्पिटल के सामने का बताया जा रहा है।

रात में मची चीख पुकार
तेज रफ्तार से जा रहे एक कार चालक ने फुटपाथ पर गहरी नींद सो रही महिलाओं को कुचल दिया, महिलाओं पर गाड़ी चढऩे के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई, ऐसे में आधी रात को चीख पुकार मच गई, महिलाएं मदद के लिए गुहार लगाने लगी, वहीं कार का चालक मौके से तुरंत फरार हो गया, पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार चूनाभट्टी क्षेत्र में कुछ महिलाएं फुटपाथ पर सो रही थी, इस दौरान रात करीब एक बजे एक तेज रफ्तार कार ने महिलाओं पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गई, सूचना मिलते ही महिलाओं को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फरार हो गया आरोपी
बताया जा रहा है कि महिलाओं को कुचल देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है, पुलिस को कार के अंदर से शराब बी बोतलें मिली हैं, जिससे साफ नजर आ रहा है कि आरोपी नशे में होंगे।

यह भी पढ़ें :शिकारियों का एनकाउंटर फर्जी, गुना के समाजसेवी ने लगाई याचिका

पुलिस जुटी आरोपी को ढूंढ निकालने
घटना के बाद से पुलिस आरोपी को खोज निकालने में जुट गई है, गाड़ी के नंबर और मिली पहचान के आधार पर आरोपी को खोजने के प्रयास जारी हैं, घटना के बाद पुलिस ने सबसे पहले महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।