
शिकारियों का एनकाउंटर फर्जी, गुना के समाजसेवी ने लगाई याचिका
गुना. काले हिरण मामले हुए शिकारियों के एनकाउंटर पर सवाल उठने लगे हैं, शहर के एक समाजसेवी ने याचिका दायर करते हुए इस एनकाउंटर को फर्जी बताया और उसकी जांच की बात कही है, समाजसेवी कृष्ण कुमार रघुवंशी ने सीजेएम कोर्ट में याचिका दाखिल की है, जानकारी के अनुसार सीजेएम आदित्य सिंह की कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर ली है, जिसकी सुनवाई 17 मई को होगी। याचिका के माध्यम से बताया कि कुछ लोगों को बचाने और सबूत मिटाने के लिए फर्जी एनकाउंटर किया गया है।
आपको बतादें कि काले हिरण और मोर के शिकार मामले में हुई मुठभेड़ में 3 पुलिस वालों की मौत हो गई थी, इस मामले में मिली अपडेट जानकारी के अनुसार अभी तक नौशाद और शहजाद की मौत हुई है, नौशाद की मौत मुठभेड़ के दौरान हो गई थी, वहीं शहजाद जो की मुख्य आरोपी है, उसका एनकाउंटर किया गया था, वहीं पुलिस ने दो आरोपियों जिया और सोनू को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी तक करीब ४ आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
इन आरोपियों के आए नाम सामने
नौशाद खान, शहजाद खान, गुल्ला खान, विक्की उर्फ दिलशाद, बबलू खान, जिया खान, सोनू खान सहित एक अन्य।
लाइसेंसी बंदूक से चलाई थीं गोलियां
बताया गया कि इसी दौरान मुख्य आरोपी शहजाद ने पुलिस टीम पर 8 -9 फायर किए थे। बताया जा रहा है कि उसने लायसेंसी बंदूक से गोलियां चलाई थी। रात में शहजाद का भी एनकाउंटर कर दिया गया। 18वीं बटालियन समेत 10 थानों का पुलिस बल कार्रवाई में लगा रहा। पुलिस को घटनास्थल पर 12 बोर के 8 चले हुए कारतूत के खोखे मिले हैं। वहीं, एक जिंदा कारतूस भी मिला है। यह आरोपियों द्वारा चलाए गए थे। सब इंस्पेक्टर राजकुमार जाटव ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से 10 गोलियां चलाई थीं, जब उनके पास गोलियां नहीं बचीं, तो शिकारियों ने उन पर धावा बोल दिया था।
Published on:
16 May 2022, 5:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.