28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोरी करने घुसा तो पीछे आ गया मकान मालिक, हड़बड़ाहट में गिरा आया आधार, फिर पुलिस ने पकड़कर किया ये हाल

चोरी में नाकाम होने पर भागते समय चोर का आधार कार्ड मकान मालिक के घर पर ही गिर गया, जिसमें लिखे पते की तलाश कर पुलिस चोर के घर पहुंची और उसे धर दबोच लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 30 Dec 2021, 8:46 PM IST

News

चोरी करने घुसा तो पीछे आ गया मकान मालिक, हड़बड़ाहट में गिरा आया आधार, फिर पुलिस ने पकड़कर किया ये हाल

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपल के अयोध्या नगर बायपास इलाके में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने घुसे चोर की किस्मत खराब निकली। चोरी करने के दौरान मकान मालिक मौके पर पहुंच गया, जिसके चलते चोर को भागना पड़ा। भागते समय चोर का आधार कार्ड मकान मालिक के घर पर ही गिर गया, जिसमें लिखे पते की तलाश कर पुलिस चोर के घर पहुंची और उसे धर दबोच लिया।

पुलिस पूछताछ में चोर ने कबूल किया कि, उसने जो जेवर चुराए थे, वो घबराहट मेंरास्ते में ही फेंक दिए थे। फिलहाल, पुलिस अब चोरी गए सामान की बरामदकरने के प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें- अब इस तरह साइबर ठगों को दमोचेगी पुलिस, मास्टर प्लान तैयार


8 दिन बाद घर लौटा परिवार तो हो रही थी चोरी

पुलिस के मुताबिक फेज-2 किरण नगर अयोध्या बायपास में रहने वाली पल्‍लबी तिवारी पति सुनीत कुमार गुप्ता जॉब करती हैं। उन्होंने बताया कि, 19 दिसंबर को वो दादा की तबीयत खराब होने पर पति के साथ बिहार गई थीं। घर पर ताला लगा था। 27 दिसंबर की रात करीब ढाई बजे वापस घर आईं। पति घर का ताला खोल कर सामान रखने लगे। इसी दौरान एक बदमाश हाथ में हथियार लिए हुए बाहर की तरफ भागा। हमने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया। झील नगर बस्ती के पास आरोपी को सुनीत ने पीछा करते हुए पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें- सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में बढ़ी सुविधा, अब से बच्चे के इलाज के दौरान मां भी साथ रुकेगी


आधार कार्ड से चोर के घर पहुंची पुलिस

तलाशी लेने पर उसके पास से लोहे का बड़ा पेंचकस, एक लोहे की रॉड और कटर मिला। इसी बीच आरोपी, सुनीत से झूमाझटकी करते हुए मौके से भाग निकला। सुनीत घर पहुंची। घर में उन्होंने देखा कि, पूरा सामान बिखरा पड़ा था। उन्हें बेडरूम के पास एक आधार कार्ड की फोटोकॉपी मिली। कार्ड इलियास पिता मुन्ने खां कर्बला रोड साजिद नगर का था। अगले रोज सुबह सुनीत पिपलानी थाने पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को वह आधार कार्ड देते हुए घटना के बारे में बताया। पुलिस ने तुरंत ही आरोपी इलियास को तलाश कर उसे दबोच लिया। उसने चोरी करना कबूल कर लिया है।

कोहरे के आगोश में बीत रही रात- देखें Video