18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर रहती है पेट में गैस की समस्या तो खा लें ये छोटी सी चीज, कभी नहीं होंगे परेशान

अगर रहती है पेट में गैस की समस्या तो खा लें ये छोटी सी चीज, कभी नहीं होंगे परेशान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 26 Jan 2019, 1:02 PM IST

acidity problem remedies

अगर रहती है पेट में गैस की समस्या तो खा लें ये छोटी सी चीज, कभी नहीं होंगे परेशान

भोपालः पेट में गैस की समस्या से अकसर कई लोग परेशान रहते हैं। इसके कारण कई लोगों को काफी शरमिंदगी का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर गरिष्ठ खाना खाने या लंबे समय तक किसी जगह पर बैठे रहने के कारण ये समस्या बढ़ जाती है। ज्यादातर इस समस्या का नामना नौकरी पैश लोगों को करना पड़ता है। ऐसे में कई बार स्मेल फैलने के कारण लोगों को शरमिंदा होना पड़ता है। हम सभी जानते हैं कि, गैस एक ऐसी चीज है जिसे रोकना सेहत के लिए भी नुकसान दे हो सकता है। अगर पेट की गैस ठीक तरह से शरीर से बाहर ना निकल पाए, तो ये शरीर के अन्य हिस्सों में पहुंच जाती है, जिससे व्यक्ति को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। पीड़ित व्यक्ति इसके लिए कई इलाज भी कराता है, जिसमें कई बार तो समस्या का हल हो जाता है, लेकिन कुछ समय राहत मिलने के बाद तकलीफ फिल जस की तस बन जाती है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताएंगे जिसकी मदद से आपको जीवनभर के लिए इस गंभीर समस्या से निजात मिल जाएगी। तो आइये जानते हैं, पेट में गैस बनने के कारण और उसका निवारण करने वाले खास नुस्खे के बारे में...।

पेट में गैस का कारण

आपको बता दें कि पेट में गैस तब बनती है जब पेट में बैक्टीरिया उन कार्बोहाइड्रेट को उत्तेजित कर देते हैं जो छोटी आंत में ठीक से पच न पाए हों, आमतौर से यह ज़्यादा फाइबर युक्त आहार खाने से होता है, जैसे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, सेम और दालें आदि। अगर समय रहते इसका इलाज नहीं किया जाए, तो ये आगे चलकर एक बड़ी बीमारी का रूप ले लेती है। ये इतनी घातक भी हो सकती है कि, इससे पीड़ित व्यक्ति की जान भी जा सकती है।

पेट की गैस भगाए ये खास नुस्खा

अगर आप या आपके आसपास कोई व्यक्ति इस समस्या से पीड़ित है और कई तरह के इलाज करा चुके हैं, जिनसे अब तक कोई राहत नहीं मिली है, तो आप अदरक और नींबू की मदद से इस गंभीर समस्या का निवारण कर सकते हैं। आप लोग सोच रहे होंगे कि भला अदरक और नींबू की मदद से गैस से कैसे छुटकारा पा सकते है, तो आपको बता दें कि अदरक और नींबू मे कुछ ऐसे त्तव भी होते है, जो हमारे पेट मे जाकर हमारे बचे हुऐ खाने को डाइजेस्ट करने में काफी कारगर होते हैं।

इस तरह करें इस्तेमाल

पेट में बनने वाली गैस से राहत पाने के लिए आपको अदरक और नींबू के रस कीज़रूरत पड़ेगी। इसे 1-1 चम्मच की बराबर मात्रा में ले लें। इसमें एक चुटकी काला नमक मिलाकर भोजन करने के बाद लें, रोजाना खाना खाने के बाद इस मिश्रण का सेवन करने से गैस की समस्या से तो निजात मिलेगी ही, साथ ही भोजन भी ठीक तरह पचेगा।