
भोपाल. भोपाल के बैरागढ़ थाने में सीआरपीएफ की एक महिला हेड कॉन्सटेबल ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। दुष्कर्म का आरोप सीआरपीएफ में ही पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर पर है। महिला हेड कॉन्सटेबल का आरोप है कि सब इंस्पेक्टर ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ एक साल तक दुष्कर्म किया। अब एसआई शादी करने से इंकार कर रहा है। वर्तमान में महिला हेड कॉन्सटेबल राजस्थान और आरोपी सब इंस्पेक्टर असम में तैनात है।
भोपाल में पोस्टिंग के दौरान हुई थी दोस्ती
पुलिस को की गई शिकायत में पीड़ित महिला हेड कॉन्टेबल ने बताया कि साल 2019 में उसकी पोस्टिंग भोपाल के बंगरसिया स्थिति सीआरपीएफ कैंप में थी। यहीं पर सब इंस्पेक्टर सुरेन्द्र यादव भी तैनात था जिससे उसकी दोस्ती हो गई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और एक दिन सुरेन्द्र ने उसे प्रपोज किया। जिसे उसने स्वीकर कर लिया। पीड़िता के मुताबिक 24 जनवरी 2019 को सुरेन्द्र उसे घुमाने के बहाने बैरागढ़ की एक होटल में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो सब इंस्पेक्टर सुरेन्द्र ने उससे शादी करने का वादा किया और फिर करीब एक साल तक कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
ये भी पढ़ें-
असम में पोस्टिंग होते ही शादी से किया इंकार
पीड़ित महिला हेड कॉन्सटेबल का आरोप है कि साल 2020 में सुरेन्द्र की पोस्टिंग असम में हो गई और उसकी पोस्टिंग राजस्थान में हुई। असम में पोस्टिंग होने के बाद से सुरेन्द्र ने उससे दूरी बनाना शुरु कर दी और कुछ दिन पहले जब महिला हेड कॉन्सटेबल ने सुरेन्द्र पर शादी के लिए दबाव बनाया तो वो शादी करने से इंकार करने लगा और साफ कहा कि वो उससे शादी नहीं करेगा बल्कि किसी दूसरी लड़की से शादी करेगा। जिसके बाद अब पीड़िता ने बैरागढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस सीआरपीएफ से सब इंस्पेक्टर सुरेन्द्र यादव की जानकारी जुटा रही है ।
देखें वीडियो- पत्रिका की पहल के बाद वापस लौटा नर्मदा का कल-कल प्रवाह
Published on:
11 Dec 2021 04:43 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
