17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समर लीग क्रिकेट: अंजर के प्रदर्शन से जीती अकादमी ब्लू

पहली अंडर-13 समर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 26 May 2018, 7:26 PM IST

players

समर लीग क्रिकेट: अंजर के प्रदर्शन से जीती अकादमी ब्लू

भोपाल। खेल संस्कार ग्रुप की ओर से आयोजित पहली अंडर-13 समर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को भोपाल अकादमी ब्लू ने मेजबान केडीपीएस को पांच विकेटों से पराजित कर दिया। केडीपीएस के खेल मैदान में केडीपीएस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की और पावर प्ले का फायदा उठाते हुए 6 ओवर में 1 विकेट पर 60 रन लिए।

अलीशान से 20 गेंदों में 37 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इनके अलावा सक्षम ने 11 गेंदों में 24 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद विकेटों की झड़ी लग गई और टीम मात्र 22.3 ओवर में 74 रन पर ही आउट ही गई। भोपाल अकादमी ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए लक्ष्य गुप्ता ने 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

अंजर, शुभ और अफशान ने 2-2 विकेट चटकाए। जवाब में उतरी भोपाल अकादमी ब्लू टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, उनका पहला विकेट 20 रन के स्कोर पर आदित्य के रूप में गिरा। इसके बाद अंजर ने एक छोर संभाले रखा और 47 रन की नाबाद पारी खेली।

इस पारी से भोपाल अकादमी ब्लू ने मैच को पांच विकेट से जीत लिया। केडीपीएस की ओर से प्रियांशु ने तीन विकेट चटकाए। अलीशान, अनुज ने एक-एक विकेट लिए। अंजर को मैदान ऑफ द मैच चुना गया।

बाबे अली स्टेडियम में 32 टीमों के बीच होगी क्रिकेट की जंग

इधर शहर के बाबे अली क्रिकेट स्टेडियम में रविवार से दूधिया रोशनी में होने वाली सिंधी प्रीमियर लीग की जंग 32 टीमों के बीच होगा। प्रतियोगिता के लिए सिंधु सेना के सदस्यों ग्राउंड का किया निरीक्षण। यह लीग का पांचवां सीजन होगा। सिंधु सेना के अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने बताया कि टूर्नामेंट में मप्र की 32 टीमों ने भाग लेंगी। इसमें पहला पुरस्कार 51000 रुपए और दूसरा पुरस्कार 21000 और ट्रॉफी रखा गया है। इसके अलावा खिलाडिय़ों को बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर, मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया जाएगा। फाइनल मुकाबला बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।