नहीं लगा सकते प्रतिबंध
इस संबंध में भोपाल के अधिवक्ता आशीष बरगले का कहना है कि सेंसर बोर्ड एक सक्षम संस्था है। इसकी ओर से जब तक फिल्म को प्रदर्शित करने की मंजूरी नहीं मिल जाती, तब तक उस पर बैन लगाने का कोई औचित्य ही नहीं है। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद तो प्रतिबंध लगाना भी कानूनन संभव नहीं है। इसके अलावा सेंसर बोर्ड को भी किसी भी फिल्म को पूरी तरह रोकने का अधिकार नहीं है। सेंसर बोर्ड सिर्फ नियमों के अनुसार काट-छांटकर फिल्म को प्रदर्शित करने की अनुमति दे सकती है।