पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह को भोपाल के प्लैटिनम प्लाजा से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह को कोर्ट से गिरफ्तारी के बाद जमानत मिल गई है। दरअसल, गुमठीवालों को हटाने की कार्रवाई का विरोध कर रहे भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने सरकार को चेतावनी दी थी कि गुमठी वालों को विस्थापित नहीं किया गया तो सड़क पर खून बहेगा और वो मुख्यमंत्री कमलनाथ का होगा। सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों को विस्थापित करने की पॉलिसी बनाई थी, लेकिन मौजूदा सरकार ने इसे मानने से इनकार कर दिया।