भोपाल। मध्यप्रदेश के एक और बांध के फूटने का खतरा बढ़ गया है. प्रदेश के धार जिले में कारम बांध में लीकेज के बाद इसका पानी निकालकर का खतरा टाल दिया गया था लेकिन अब धार के ही खेड़ी बांध से भी पानी का रिसाव शुरू हो गया है। इससे कई गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. कारम बांध से पानी के रिसाव के बाद आसपास के गांवों में जैसे हालात बने थे उसको देखते हुए खेड़ी बांध के डूब क्षेत्र में आने वाले गांवों के ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि बांध से पानी का रिसाव होने की शिकायत जिला अधिकारियों तक पहुंच चुकी है हालांकि अभी कोई प्रशासनिक या तकनीकी टीम बांध से पानी के रिसाव को देखने मौके पर नहीं पहुंची है।