17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनजीटी के नियमों और निर्देशों की राजधानी में खुलेआम उड़ रही धज्जियां

हवा में घोल रहे जहर... प्रतिबंध के बाद भी सफाई कर्मचारी जला रहे कचरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 26 May 2018, 7:36 PM IST

air polution

एनजीटी के नियमों और निर्देशों की राजधानी में खुलेआम उड़ रही धज्जियां

भोपाल/अरेरा कॉलोनी। शहर की आवोहवा को शुद्ध बनाए रखने के लिए एनजीटी ने नियम और निर्देश तो कई जारी किए हैं, पर इनका पालन सरकारी एजेंसिया ही नहीं कर रही हैं। शहर को साफ सुथरा बनाए रखने का जिम्मा संभालने वाली नगर निगम के कर्मचारी ही इन निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।

अरेरा कॉलोनी क्षेत्र में हर दिन सुबह जगह-जगह उठने वाले धुएं से ये हकीकत समझी जा सकती है। सफाई कर्मचारी कचरा इकठ्ठा करने के बाद से आग के हवाले कर रहे हैं, जिससे उठने वाला धुआं क्षेत्र की आवोहवा में जहर घोल रहा है। अरेरा कॉलोनी के रहवासियों के मुताबिक नगर निगम कर्मचारी कचरे में आग लगाकर रवाना हो जाते हैं। इसके कारण रहवासी क्षेत्र में धुआं फैला रहता है। कई बार कर्मचारियों से मना किया, लेकिन इसके बाद भी कचरे में आग लगा देते हैं।

शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं

कोलार क्षेत्र के रहवासियों के मुताबिक सफाई कर्मचारियों द्वारा हर दिन कचरा जलाया जाता है। कई बार शिकायत करने के बाद आज तक जिम्मेदारों ने न तो कार्रवाई की गई है और न ही सफाई कर्मचारियों को कचरा जलाने से रोका गया है। धुएं से रहवासी परेशान हैं। .

जगह-जगह लगे रहते हैं कचरे के ढेर

नेहरू नगर पुलिस लाइन कॉलोनियों में रहने वाले लोगो का कहना है कि कॉलोनी में जगह-जगह कचरे के ढेर लगा रहते हैं। सफाईकर्मी रोजाना नहीं आते है। यादि आ भी जाते हैं तो झाडू लगाकर कचरा वहीं जलाकर चले जाते है। इससे पूरी कॉलोनी में धुआं फैल जाता है।

कई बार सफाई कर्मी को कचरा जलाने से मना किया गया। इसके बाद एक-दो दिन तो कचरा नहीं जलाते लेकिन कुछ दिन बीतने के बाद फिर कचरा जलाना शुरू कर देते हैं।
-अतुल तिवारी, निवासी मंदाकिनी, कोलार

कचरा जलाना प्रतिबंधित है उसके बाद भी सफाईकर्मी अपर्नी मर्जी से कचरा जला कर चले जाते है। कई बार अधिकारियों का इस बारे मे बताया पर स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
-रामेश जायसवाल, रहवासी नेहरू नगर

खुले में कचरा जलाना प्रतिबंधित है। यदि सफाई कर्मचारियों द्वारा खुले में कचरा जलाया जा रहा है तो मैं कल सुबह खुद जाकर निरीक्षण कंरूगा।
-अशोक माहेश्वरी,एएचओ जोन 09