6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशियाड में जाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनी आध्या

जय और सुदेश बने भी एशियाड के भारतीय सॉफ्ट टेनिस टीम का हिस्सा
2 min read
Google source verification
sports

एशियाड में जाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनी आध्या

भोपाल। मप्र की आध्या तिवारी, जय मीणा और सुदेश सांगते जकार्ता में शुरू हुए एशियाड के लिए भारतीय सॉफ्ट टेनिस टीम का हिस्सा होंगे। होशंगाबाद की आराध्या तिवारी और देवास के जय मीणा का चयन भारतीय सॉफ्ट टेनिस टीम में किया गया है जबकि मप्र सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के सचिव सुदेश सांगते ऑफिसियल्स की भूमिका में होंगे। यह पहली बार होगा जब सॉफ्ट टेनिस में मप्र से दो खिलाडिय़ों को चयन एशियाड के लिए भारतीय टीम में हुआ है, इसमें 15 वर्षीय आराध्या सबसे छोटी उम्र की खिलाड़ी होंगी। ऐसा करने वाली वे पहली खिलाड़ी हैं। आराध्या इससे राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने खेल का लोहा मनवा चुकी है। अब तक वह राष्ट्रीय स्तर के करीब 40 टूर्नामेंट जीत चुकी हैं।

27 को होगा पहला मैच

मप्र के कोच गौरव कदम ने बताया कि आध्या तिवारी पिछले दो वर्षों से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 8 गोल्ड, 8 सिल्वर और 2 ब्रोंज मेडल जीते हैं। इसने वल्र्ड कप, एशियन गेम्स जापान, रोड टू एश्यिन गेम्स इंडोनेशिया के अलावा जर्मनी और थाईलैंड के इंटरनेशनल टूर में शानदार प्रदर्शन किया है। आध्या का पहला मुकाबला 27 अगस्त को खेलेगी।

दो साल की उम्र में थामा रैकेट
आध्या ने मात्र दो साल की उम्र में रैकेट थाम लिया था। जिसके देख कर उनका परिवार बहुत खुश हुआ और उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने लगा। आठ साल की उम्र में उसका चयन एसजीएफआई नेशनल टूर्नामेंट के लिए मप्र की अंडर-14 टीम में हुआ। इसके बाद उसने राष्ट्रीय स्तर के करीब 40 टूर्नामेंट जीते। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर एमेच्योर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन की ओर से मात्र 13 साल की उम्र में वह वल्र्ड कप के लिए भारतीय सीनियर टीम का हिस्सा बनी। जिसमें उसने पहले ही मैच में ब्राजील की खिलाड़ी को हराया। इसके बाद उसका चयन 14 साल की उम्र में ही सॉफ्ट टेनिस एशियन चैंपियनशिप जापान के लिए किया गया।