7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मॉ वैष्णो के दर्शन को गया था परिवार, लौटे तो कुछ ऐसा था घर का नजारा

मॉ वैष्णो के दर्शन को गया था परिवार, लौटे तो कुछ ऐसा था घर का नजारा
2 min read
Google source verification
theft

मॉ वैष्णो के दर्शन को गया था परिवार, लौटे तो कुछ ऐसा था घर का नजारा

राजगढ़। शहर में चोरी की बढ़ती वारदातों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। ब्यावरा में भी जब एक परिवार मॉ वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए हरिद्वार गए थे तब उनके घर में भी ऐसा ही कुछ हादसा हुआ। जिसे देखकर वे सन्न रह गए।
जानकारी के अनुसार पूरा परिवार जब माता वैष्णो के दर्शन के लिए गए थे। उस दौरान घर पर कोई भी नहीं था। चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए 10 किलो सोना और दो किलो चांदी समेत कुछ नगदी चुरा ली। माता के दर्शन कर जब परिवार के लोग घर पहुंचे, तो उन्होंने घर को अस्त व्यस्त पाया। जिसे देखकर वे सन्न रह गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

पहले भी हो चुकी हैं चोरी की वारदातें
पिछले दिनों अपना नगर में रहने वाला परिवार के साथ ऐसी ही एक घटना हुई। कूलर की आवाज का फायदा उठाकर एलईडी, मोबाइल, पर्स सहित नकदी चुरा ले गए। जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश गुप्ता निवासी अपना नगर मूल निवासी बैलास के घर से बदमाश मंगलवार अलसुबह साढ़े तीन बजे 20 हजार रुपए की एलइडी, 45 हजार के तीन मोबाइल फोन, चार हजार की दीवार घड़ी और एक पर्स चुरा ले गए, जिसमें करीब तीन हजार रुपए थे। गुप्ता ने बताया कुल करीब 75 हजार रुपए की चोरी हुई। उन्होंने सुबह उठकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा मिला।

घटना में आश्चर्य की बात यह है कि वारदात उसी बेडरूम में हुई जहां सभी लोग सो रहे थे। वहां चल रहे कूलर की आवाज का फायदा उठाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने मुख्य गेट के कुंदे के ऊपर वाले हिस्से को काटा और आराम से गेट खोला। साथ ही कुछ बालकनी के रास्ते से घर में चढ़े, गेट का कुंदा तोड़ा। इसके बाद बेडरूम में से सामान उथल-पुथल कर चोरी को अंजाम देकर वहीं पड़े बेडशीट को बालकनी में बांधकर उसी के सहारे उतरकर भाग निकले। खास बात यह है कि पूरी वारदात की किसी को कानों-कान भनक तक नहीं लगी।