25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Sehore / 55 लाख की स्ट्रीट लाइट मार रही करंट, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

55 लाख की स्ट्रीट लाइट मार रही करंट, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

55 लाख की स्ट्रीट लाइट मार रही करंट, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Yogendra Kumar Sen

•

Updated: 22 Aug 2018, 1:59 PM IST

street light

55 लाख की स्ट्रीट लाइट मार रही करंट, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

सीहोर/रेहटी@राधेश्याम राय की रिपोर्ट...
नगर परिषद ने नगर को सुंदर बनाने के लिए कृषि उपज मंडी से कृषि फार्म तक यात्रा एक किमी लंबी स्ट्रीट लाइट 55 लाख की लागत से लगाई गई है। डिवाइडर के बीचोबीच बनाया गया 67 पोल की स्ट्रीट लाइट नगर की सुंदरता में चार चांद तो लगा रही है, लेकिन यह स्ट्रीट लाइट मौत की लाइट बनती जा रही है, क्योंकि 55 लाख की स्ट्रीट लाइट अब करंट मार रही है।

बारिश के दिनों में इस स्ट्रीट लाइट पर करंट उतर जाने से एक मवेशी की मौत हो गई। वही एक युवक करंट लगने से घायल हो गया। लाखों की लागत से बनी स्ट्रीट लाइट को यहां के सब इंजीनियर द्वारा बिना चेक कराए हरी झंडी दे दी गई। अगर इस स्ट्रीट लाइट में कोई इंसान मर जाता है तो उसकी जबावदारी किसकी हो। यह नगर परिषद भी नहीं बता पा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि करंट मार रही लाखों की स्ट्रीट लाइट में नगर परिषद के सब इंजीनियर ने ओके की रिपोर्ट देकर ठेकेदार का भुगतान भी दिया गया है।
55 लाख की लागत से बनी स्ट्रीट लाइट में घटिया निर्माण उजागर होने से हादसे की स्थितियां बन रही हैं। जिसका जबाव नगर परिषद के पास भी नहीं है।

दो महीने पहले चालू हुआ स्ट्रीट लाइट पर पोस्टर लगाने से भी करंट की स्थिति निर्मित हो रही है, क्योंकि डिवाइडर पर चढ़ाना और यहां स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन है तक लोग पोस्टर लगा कर रहे हैं और बार्सिंग फैलिंग से करंट पोल्स पर उतर जाता है। नगर परिषद को चाहिए कि पोल पर पोस्टर लगाना प्रतिबंध किया जाये।

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
55 लाख की लागत से 67 पोल की स्ट्रीट लाइट से नागरिक अभी अंजान है। जब रात के समय यह स्ट्रीट लाइट जलती है तो डिवाइडर से इस पार से उस पार लोग कूदकर आते हैं। ऐसे में कोई जनहानि होता है तो यह स्ट्रीट लाइट मौत की लाइट साबित हो जाता है। अभी मवेशी मरी है, एक व्यक्ति घायल हुआ है आगे अगर पूर्ण स्ट्रीट लाइट पर करंट उतरना है तो कई लोगों की जान स्ट्रीट लाइट से जा सकता है अभी नागरिकों को पता नहीं है कि लाखों से बनी स्ट्रीट लाइट करंट मार रही है।

जहां से पोल में करंट आ रहा था वहां की बाइरिंग पर कार्क लगाकर के करंट पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। अब पोल्स में करंट नहीं आ रहा है। अगर आता है तो इस पर विशेष ध्यान रखें।
आरडी शर्मा, सीएमओ, नपं रेहटी