ईदगाह स्थल पहुंचकर कांग्रेस के नेता व पूर्व विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, ब्रजेश चतुर्वेदी, अलीम खान एडवोकेट, लाड़ले भाई, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीर सिंह पटेल, रघुवीर सिंह मीणा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र राज मीणा, शिवराज मीणा, सोनू मीणा, प्रदीप दीक्षित, पार्षद इमरान खान, भगवान दास लोहट एडवोकेट आदि ने भी मुस्लिम समाज के लोगों को गले मिलकर ईद की दिली मुबारकवाद दी। नपाध्यक्ष जमनासेन ने भी मुस्लिम भाईयों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं।