25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Sehore / नाराजगी के चलते किसानों ने खेत में भरे पानी में खड़े होकर किया जल सत्याग्रह

नाराजगी के चलते किसानों ने खेत में भरे पानी में खड़े होकर किया जल सत्याग्रह

नाराजगी के चलते किसानों ने खेत में भरे पानी में खड़े होकर किया जल सत्याग्रह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Yogendra Kumar Sen

•

Updated: 22 Aug 2018, 3:50 PM IST

jal satyagarh

नाराजगी के चलते किसानों ने खेत में भरे पानी में खड़े होकर किया जल सत्याग्रह

सीहोर@सुनील शर्मा की रिपोर्ट...

जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम रामाखेड़ी के किसानों ने बुधवार की सुबह कुलांश नदी और खेत में भरे पानी में खड़े होकर जल सत्याग्रह शुरू कर दिया। किसानों का कहना था कि कुलांश नदी के लबालब होने के साथ ही कुलांश, रामाखेड़ी और आसपास के गांव में कई एकड़ सोयाबीन फसल बर्बाद हो गई। कई ग्रामीणों के घर में पानी भर गया। इसके बाद भी प्रशासन ने किसानों की खबर तक नहीं ली। किसान बर्बाद फसल के सर्वे कर मुआवजे की मांग कर रहे थे। करीब तीन घंटे बाद प्रशासनिक अफसरों के गांव पहुंचने पर किसानों ने जल सत्याग्रह समाप्त किया।

तेज बारिश जिले में कई जगह कहर बरपा रही है। खेतों और घरों में पानी भरने से कई जगह काफी नुकसान पहुंचा है। कुलांश नदी के लबालब होने से कुलांश और आसपास के गांवों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। फसलों के बर्बाद होने के बाद भी किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के गांव में नहीं पहुंचने से परेशान किसानों के सब्र का बांध बुधवार को टूट गया। ग्रामीणों का कहना था कि तेज बारिश के चलते कुलांश और रामाखेड़ी गांव में अनेक लोगों के घर में बारिश का पानी भरने से काफी नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही रामाखेड़ी, कुलांश गांव में करीब दो सौ एकड़ सोयाबीन फसल पूरी तरह से जलमग्न हो गई है। इसके कारण किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है।

कुलांश नदी और खेतों में भरे पानी में खड़े होकर किया जल सत्यागृह
खेतों में खड़ी सोयाबीन की फसल बर्बाद होने से किसानों के सामने रोने के अलावा कुछ नहीं बचा है। फसलों के बर्बाद होने से परेशान सौ से अधिक किसान कुलांश नदी और खेतों से भरे पानी में पहुंच गए। इस दौरान उपसरपंच जगदीश मेवाड़ा ने भी किसानों के साथ जल सत्यागृह कर अपना आक्रोश जताया। किसान बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कर मुआवजे की मांग कर रहे थे।

प्रभू मेवाड़ा, धर्मेन्द्र मेवाड़ा, गोपाल मेवाड़ा, माखन राजपूत सहित अनेक किसानों ने कहा उनकी मांग पूरी नहीं होने तक उनका विरोध जारी रहेगा। प्रशासन को इस बात की भनक लगने पर करीब तीन घंटे बाद दोपहर एक बजे तहसीलदार सुधीर कुमार कुशवाहा गांव पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों और किसानों को नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान माने और खेतों में भरे पानी से जल सत्यागृह करना समाप्त किया।

गांव में फसलें खराब होने की जानकारी को लेकर उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण किया है। नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
सुधीर कुमार कुशवाह, तहसीलदार सीहोर

कुलांश नदी का पानी कुलांश, रामाखेड़ी में किसानों के खेतों में भरने की जानकारी मिली है। तहसीलदार को मौके पर भेजा गया है।
वरूण अवस्थी, एसडीएम सीहोर