रायसेन। ऑनलाइन रजिस्ट्री व्यवस्था ने सर्विस प्रोवाइडर सहित लोगों को परेशान करके रख दिया है। साथ ही शासन-प्रशासन को राजस्व की बेवजह चपत लग रही है।
जब से ये ई-रजिस्ट्री सिस्टम चालू हुआ है तब से एक दिन भी सही से नहीं चली है। हर दिन सर्वर बंद होना, सर्वर डाउन चलना, नेटवर्क न मिलना, स्लॉट का मिलान न होना और अगर किसी तरह से रजिस्ट्री हो भी गई तो उसका प्रिंट न निकलना। ई-रजिस्ट्री में इस तरह की कई समस्याएं लगातार आ रही हैं।
स्टाम्प बिक्री चरमराई