2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन जिलों में फिर गरज के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मध्यप्रदेश में दो दिन से ठंड से राहत के बाद फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है, मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है.    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 4 Feb 2022, 12:25 PM IST

yellow alert issued

भोपाल. मध्यप्रदेश में दो दिन से ठंड से राहत के बाद फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है, मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है, क्योंकि कई जिलों में शीतलहर के साथ ही बिजली कड़केगी और बारिश भी होगी, जिससे निश्चित ही ठंड का कहर फिर से बरपने लगेगा।


मौसम विभाग की माने तो रीवा संभाग के जिलों डिंडोरी, शहडोल, मंडला, बालाघाट, भिंड एवं मुरैना जिलों में बारिश के साथ बिजली भी गिरेगी। इस प्रकार अगले 24 घंटे में फिर से ठंड का कहर बढ़ सकता है। वैसे मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में भी ठंड काफी रही, भिंड में ओलावृष्टि होने से तापमान में तो गिरावट आई ही सही, साथ ही लोगों ने मौसम के इस नजारे का लुत्फ भी लिया, लोग गर्म कपड़े पहनकर निकले तो उन्हें कश्मीर सा नजारा नजर आया।



2 से 3 डिग्री गिरेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में फिर से तापमान में गिरावट आएगी, कहीं-कहीं हल्की बारिश तो कहीं ओलावृष्टि की संभावना भी है। गुरुवार को भी मौसम में काफी गिरावट आंकी गई, ग्वालियर में बारिश हुई, वहीं भिंड में ओले गिरे हैं, वहीं तापमान में भी 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आई। जिससे मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, भिंड, ग्वालियर जिलों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए।

पिछले तीन चार दिनों से शहरवासियों को सर्दी से राहत मिली है, लेकिन गुरुवार को मौसम की रंगत फिर बदली नजर आई। दिन भर धूप खिली रही, आसमान साफ रहा, लेकिन दोपहर से शाम तक तेज हवा चलती रही। इस दौरान हवा की अधिकतम रफ्तार 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रही। इस बीच कुछ सेकेंड के लिए हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रतिघंटे तक भी पहुंची थी।

पिछले दिनों कड़ाके की सर्दी के बाद चार पांच दिनों से शहर में सर्दी का असर कुछ कम है। दिन के साथ साथ रात में भी सर्दी कम हुई है। दिन में चली हवाओं के कारण गुरुवार को शहर के अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.3 और न्यूनतम 14.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 29.3 और न्यूनतम 12.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें : वैक्सीन से पहले शिक्षक ने दिया डोज- बच्चों के सामने स्टूडेंट की लात, घूंसों से पिटाई

एक दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विज्ञानी एचएस पांडे ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण पश्चिमी राजस्थान में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो 1.5 किमी पर स्थित है। इसके कारण हवा की गति बढ़ी है। इसके असर के कारण ही गुरुवार को हवा की रफ्तार तेज रही। एक दो दिन तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।