23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आदमी हो या औरत रोज सुबह बिना नहाए करें ये शुभ काम, खुल जाएगा नसीब

आदमी हो या औरत रोज सुबह बिना नहाए करें ये शुभ काम, खुल जाएगा नसीब
2 min read
Google source verification
astrology

astrology

भोपाल। अपने जीवन में हर इंसान पैसा कमाना चाहता है और खुश रहना चाहता है। धन कमाने के लिए व्यक्ति अनेकों प्रयत्न करता है लेकिन कभी-कभी कई कोशिशों के बाद भी इंसान के पास धन की कमी हो जाती है लेकिन शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि धन की कमी होने पर व्यक्ति को कभी भी परेशान नहीं होना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में धन संबधी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं लेकिन सभी उपायों में नहाने से पहले किए गए उपाय ज्यादा सही साबित होते हैं। इन उपायों को समय रहते कर लिया जाए तो धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। जानिए पंडित जी से कि वे कौन से उपाय हैं जिनको करने से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है.....

- कहा गया है कि नहाने से कुछ देर पहले या नहाते समय इस मंत्र का जप करना श्रेष्ठ रहता हैं। आदमी हो या औरत दोनों को नहाने से पहले 'गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति। नर्मदे सिन्धु कावेरी जलस्मिन्सन्निधिं कुरु।।' मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। वहीं अगर कोई व्यक्ति किसी नदी में स्नान करता है तो उसे पानी पर ऊँ लिखकर पानी में तुरंत डुबकी मार लेना चाहिए। ऐसा करने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

- जब भी नहाने जाएं तो ध्यान रखें कि बाल्टी में पानी भरें और इसके बाद अपनी तर्जनी उंगली (इंडेक्स फिंगर) से पानी पर त्रिभुज का चिह्न बनाएं। त्रिभुज बनाने के बाद अपने इष्ट देवी-देवता से परेशानियों दूर करने की प्रार्थना करें।

- नहाते से पहले मंत्रों जाप जरूर करें। ऐसा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

- महालक्ष्मी (धन), पुष्टि व आरोग्य (स्वास्थ्य) चाहने वालों को हर मौसम में और हर दिन स्नान करना चाहिए।

- हिन्दू धर्म में हा गया हैं कि सुबह स्नान करने से पाप का नाश होता है और पुण्य मिलता है। ऐसा कहा गया है कि सुबह नहाने वालों के पास भूत-प्रेत आदि नहीं फटकते हैं। इसलिए सुबह स्नान करना ही ठीक है।

- नहाने से पहले पूरे शरीर में तेल लगाकर थोड़ी देर रखने के बाद ही नहाना चाहिए।