राम और कृष्ण भाव के पक्ष
तल्लिगी के बाद मोहिनीअट्टम नृत्य शैली में कीर्तनम पर मोहक नृत्य पेश किया। कीर्तनम में राम और कृष्णा के भाव पक्ष को, भक्ति पक्ष को और उनके दैवीय बिम्बों को डॉ.वसंथ किरण के निर्देशन में मोहिनीअट्टम नृत्य शैली में पेश किया गया। कलाकारों ने राग रीति गोड में त्रिगलबन्दी, जिसमें कुचीपुडि, भरतनाट्यम और मोहिनीअट्टम नृत्य में तिल्लाना प्रस्तुत कर अपनी प्रस्तुति को विराम दिया। मंच पर दीपा पिल्लई, माया धनंजय, जिष्णु पीएस, अविजित कुण्डू , सन्द्रा, अथिरा उन्नी, ग्रूव्य सथ्यन और विनता आदि ने नृत्य किया। गायन में श्रुति चंद्रशेखर ने सहयोग किया तो मृदंगम पर आनंद श्रीहरी ने, वायलिन पर अक्षय रविंद्र ने संगत दी।