12 दुर्लभ प्रजाति के पंछी
कुनो राष्ट्रीय उद्यान में कराए गए सर्वेक्षण में भी पंछियों की नई प्रजातियों का पता चला है। इनकी संख्या 174 है। इनमें से 12 दुर्लभ प्रजाति के हैं। इनमें एल्पाइन स्विफ्ट, यलो लेग्ड बटनक्लेव, इंडियन स्पाटेड क्रीपर, साइबेरियन रूबीथ्रोट, ब्ल्यू केप्ड रॉक थ्रश, ग्रे बुशचट और व्हाइट केप्ड बंटिंग प्रमुख हैं। देश में भी इन पंछियों की प्रजातियां बमुश्किल ही मिलती हैं। लगभग 60 लोगों की 22 टीमों ने 44 सर्वे रूट पर पंछियों का सर्वे किया।