25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंच पर पहली बार उतरा ‘टाइटेनिक’, बैठक द-आर्ट-हाउस में मार्गी बैंड ने दी परफॉर्मेंस

बैठक द-आर्ट-हाउस में मार्गी बैंड ने दी परफॉर्मेंस  
less than 1 minute read
Google source verification
NEWS

NEWS

भोपाल। बैठक द-आर्ट-हाउस में शनिवार को मार्गी बैंड की परफॉर्मेंस हुई। वहीं, माइक एण्ड मंच ने 'किस्से प्यार वाले' कार्यक्रम के तहत स्टोरी टेलिंग और पोएट्री सेशन का आयोजन किया गया। 'मार्गी बैंड' के लीड वोकल में हीरा धुर्वे और श्वेता केतकर थे। साथ ही व्याख्या चौहान, सृष्टि भागवत, नवीन शर्मा, निवेदिता सोनी, अंकित पारोचे, आकाश इखारे और स्नेह विश्वकर्मा ने गीत गायन में साथ निभाया।

इनके साथ तेजस्विता अनंत का ताल वाद्य संयोजन पूरी प्रस्तुति को एक विशेष प्रभाव दे गया। विहान का 'मार्गी' अपने अर्थ की ही तरह नए और पुराने के बीच के किसी रास्ते की खोज में है। बैंड ने मिर्जापुर कैले गुलजार...., अल्लाह ये कौन आया है... , ओ हो सजनी..., कुछ धीरे-धीरे रात करें..., सपनों के रथ का घोड़ा... जैसे गीतों पर परफॉर्मेंस दी। माइक एंड मंच कार्यक्रम में टाइटेनिक, मिर्जापुर की कजरी, अमृता प्रीतम की कविताएं सुनाई गई।

योग जीवन का सूत्र

योग बैठक में शहर के दो योग गुरु अचल मेहरा और संजय झा द्वारा योग चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए योग गुरु अचल मेहरा ने योग के विभिन्न मार्गों और पद्धतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा योग सूत्र जो की पतंजलि द्वारा रचित हैं सिर्फ आसन और मुद्रा मात्र नहीं वरन योग के आठ गहरे अंग (यम, नियम, आसान, प्राणायाम, प्रत्याहर, धारणा, ध्यान और समाधि) हैं जो कि जीवन जीने के सूत्र हैं। योग गुरु संजय झा ने योग बैठक को आगे बढ़ाते हुए योग के दैनिक जीवन में प्रयोग पर बल दिया।