भोपाल। वैश्विक स्तर पर जबदस्त तेजी के बाद चांदी की मांग बढ़ने से भोपाल में गुरूवार को सोना और चांदी दोनों कीमती धातुओं में भारी उछाल दर्ज किया गया। चांदी 200 रुपए की छलांग लगाकर 50 हजार रुपये प्रति किलो पहुंच गया। वहीं सोने के भाव में 40 हजार प्रति दस ग्राम के बाद अब 65 रुपये प्रति ग्राम सस्ता हुआ है।
24 कैरेट सोना 39 हजारा 5 सौ 30 रुपये प्रति दस ग्राम है। सर्राफा बाजार में दीवाली करीब होते अब सोने के भाव में तेजी आना शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि सोना दीवाली तक 40 हजार प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड को तोड़ देगी। वहीं चांदी में लगातार करीब 200 रुपये की बढ़त देखी जा रही। चांदी आज प्रति किलो 50 हजार रुपये की दर से है।
भोपाल सर्राफा बाजार के अनुसार वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख के बीच स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की ( शेयरों की बड़ी संख्या में खरीददारी ) लिवाली बढ़ने से भोपाल सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में बदलाव देख गया। सोना पुराने रेट पर स्थिर बना है।
29 अगस्त को सोना ( gold rate ) 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 39,530 रुपये और 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 37,650 रुपये रहा। चांदी 200 रुपये तेजी के बाद आज 50,000 रुपये प्रति किलो पहुंचा।
सर्राफा व्यापारी नवनीत अग्रवाल के मुताबिक अगले सोने और चांदी में आ रही तेजी के बाद अब सर्राफा बाजार का भी रेट हाई हुआ है। जिस तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के भाव (Silver Price) प्रति किलो 50 हजार और सोना प्रति दस ग्राम 40 हजार रुपये पहुंचा है। उससे उम्मीद लगायी जा रही है की आऩे वाले दिनों में सोना-चांदी तेजी से बढ़ेगा। अनुमान ये भी है कि सोना दिपावली तक सोना 40 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से भी और अधिक पहुंच सकता है।
सोना पिछले एक महीने से हर दिन प्रति ग्राम आंशिक परिवर्तन देखा जा रहा था। लेकिन अचानक मांग बढ़ने से 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम में सोने में सीधे 1 हजार रुपये की बढ़त दर्ज देखी गयी है। जबकि चांदी लगातार पिछले एक महीने से कीमत में 200 रुपये प्रति किलो. की बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है। भोपाल सर्राफा बाजार के अनुसार वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख के बीच स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की (शेयरों की बड़ी संख्या में खरीददारी ) लिवाली बढ़ने से भोपाल सर्राफा बाजार में सोने की बढ़त में बदलाव देख गया।