30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज इन 5 राशि वालों मिलेंगे आय के नए स्रोत!

देवताओं का सेनापति मंगल...

4 min read
Google source verification
shri ram bhakat hanuman

आज इन 5 राशि वालों मिलेंगे आय के नए स्रोत!

भोपाल। आज 26 फरवरी 2019 को मंगलवार का दिन है। मंगलवार के कारक देवता श्रीराम भक्त हनुमान हैं। ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति कहा गया है। इसका रत्न मूंगा है। मंगल दोष के कारण लोगों के विवाह में कठिनाई आती है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक होता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है।

यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। वहीं नक्षत्रों में यह मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी होता है। गरुण पुराण के अनुसार मनुष्य के शरीर में नेत्र मंगल ग्रह का स्थान है।

MUST READ : मंगल दोष है तो ये रहा सबसे सटिक उपाय!


मंगल के प्रभाव -
मान्यता है कि मंगल की मजबूती से व्यक्ति निडरता से अपने निर्णय लेता है। वह ऊर्जावान रहता है। इससे जातक उत्पादक क्षमता में वृद्धि होती है।


वहीं इसके ठीक विपरीत पीड़ित मंगल यानि यदि आपकी ग्रह कुंडली में मंगल कमज़ोर अथवा पीड़ित हो तो यह जातक के लिए समस्या पैदा करता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को किसी दुर्घटना का सामना करना पड़ता है।

पीड़ित मंगल के कारण जातक को शत्रुओं से पराजय, ज़मीन संबंधी विवाद, क़र्ज़ आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

आज का राशिफल -26 फरवरी 2019. 26feb.2019 aaj ka Rashifal in hindi
1. मेष राशि:
मन अशांत रहने के चलते शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

2. वृषभ राशि:
खर्चों में वृद्धि से संचित धन में कमी आएगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

3. मिथुन राशि :
आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। शासन-सत्‍ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्‍मान बढे़गा।


4. कर्क राशि :
रहन-सहन कष्‍टदायी होने के बावजूद मानसिक शांति व दाम्‍पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।


5. सिंह राशि :
खर्च में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य विकार के कारण स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। घर वालों का सहयोग मिलेगा।

6. कन्या राशि :
धैर्यशीलता में कमी के चलते क्रोध व आवेश की अधिकता रहेगी। सुखद समाचार मिल सकते हैं।


7. तुला राशि :
नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। भौतिक सुखों का विस्‍तार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।


8. वृश्चिक राशि :
सम्‍पत्‍ति का विस्तार के साथ ही दाम्‍पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। वस्‍त्रादि उपहार में मिल सकते हैं, लेकिन बातचीत में संयत रहें।


9. धनु राशि :
वाहन सुख में वृद्धि, लेकिन आलस्‍य की अधिकता रहेगी। वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यों में व्‍यवधान आएंगे।


10. मकर राशि :
नौकरी में स्‍थान परिवर्तन हो सकता है। कहीं यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। वस्त्र आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं।


11. कुंभ राशि :
नौकरी में इच्‍छा विरुद्ध कोई जिम्‍मेदारी मिल सकती है।अपनी भावनाओं को वश में रखें। मतभेद हो सकते हैं।


12. मीन राशि :
कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। जिसके कारण गुस्सा हावी रहेगा। और वाणी में भी कठोरता का प्रभाव रहेगा। मतभेद हो सकते हैं।

आज का अंक ज्योतिष.26Feb2019.AAJ Ka ank jyotish .

अंक 1
जॉब और बिज़नेस में भी आपकी कोशिशें रंग लाएगी। नौकरी में प्रमोशन या कोई नया बिज़नेस शुरू कर सकते हैं। कुल मिलाकर समृद्धता आएगी और आप हर क्षेत्र में विजयी रहेंगे।

अंक 2
ना तो ज्यादा नुकसान होगा और ना ज्यादा मुनाफा होगा। बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत और प्रयास करने होंगे।

अंक 3
सफलता प्राप्त करेंगे और हर ओर से आपको खुशियां मिलेंगी। शिक्षा, धन लाभ, वैवाहिक जीवन और लव लाइफ बेहतर होगी।

अंक 4
बिना कठिन परिश्रम के सफलता मिलने की संभावना कम है। वहीं लव लाइफ में भी पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं।

अंक 5
चुनौतियों का सामना भी करना पड़ेगा लेकिन आप अपनी बुद्धि और आत्मबल से तमाम परेशानियों को दूर कर देंगे।

अंक 6
आपके मजबूत आत्मबल और सार्थक प्रयासों के आगे कुछ भी असंभव नहीं है। नौकरी पेशा और बिजनेस करने वाले लोगों की राह में कई चुनौतियां आएंगी।

अंक 7
सामाजिक जीवन में आपका प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। नौकरी पेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

अंक 8
आप तमाम परेशानियों के बावजूद सफलता प्राप्त करेंगे। काम को लेकर ज्यादा तनाव ना लें और धैर्य के साथ आगे बढ़ें। निवास या नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है।

अंक 9
आप अपनी ऊर्जा शक्ति से ना केवल अपने सपनों को पूरा करेंगे बल्कि दूसरों की मदद भी करेंगे। यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं आपकी सूझ-बूझ ही आपको आर्थिक लाभ देगी।

आज यानि 26 को है जन्मदिन तो ये है खास.26 february birthday..

जानकारों के अनुसार 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर,परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है।

ये भौतिकतावादी होने के साथ ही अद्भुत शक्तियों के मालिक भी हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

संबंधित खबरें

शुभ अंक : 8,17, 26, 35, 44

ईष्टदेव : हनुमानजी,शनि देवता।

शुभ रंग : काला,गहरा नीला,जामुनी।