27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपका बजट बिगाड़ देगा यहां का सैंडविच

टमाटर की ये महंगाई अब एयरलाइंस कंपनियों में परोसी जाने वाली खाने की चीजों पर भी नजर आने लगी है, हालांकि यहां टमाटर का यूज जारी है लेकिन इसकी क्वांटिटी कम हो चली है।
2 min read
Google source verification
tomato_sandwich_price_hike_in_airlines_you_get_it_in_five_hundred_rupee_after_tomato_price_hike_in_vegetable_markets.jpg

भोपाल। पिछले कुछ दिनों से टमाटर के भाव आसमान छू रहे हैं। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश भर में टमाटर का भाव 120 से 160 रुपए प्रति किलो हो चला है। स्थिति यह है कि या तो लोग इसे ले ही नहीं रहे या फिर पाओ भर तक खरीद रहे हैं। कई घरों में किचन में आने वाली सब्जियों में से टमाटर गायब है। यानी न सलाद में न ही किसी सब्जी में टमाटर का यूज किया जा रहा है। टमाटर की ये महंगाई अब एयरलाइंस कंपनियों में परोसी जाने वाली खाने की चीजों पर भी नजर आने लगी है, हालांकि यहां टमाटर का यूज जारी है लेकिन इसकी क्वांटिटी कम हो चली है।

कुछ यही हाल टोमेटो सैंडविच का हो चला है। कहने को भले ही वो टोमेटो सैंडविच है लेकिन 500 रुपए में पैसेंजर्स को परोसे जा रहे इस सैंडविच में टोमेटो स्लाइड्स की संख्या कम हो चली है। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से फिलहाल दो ही कंपनियों एयर इंडिया एवं इंडिगो की उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। एयर इंडिया अपने यात्रियों को टिकट के साथ ही अल्पाहार और भोजन उपलब्ध कराता है। वहीं कंपनी की ओर से दिए जा रहे आहार से टमाटर से बने व्यंजन और सलाद में अब भी टमाटर के कुछ स्लाइड्स परोसे जा रहे हैं। इंडिगो की उड़ानों में यात्रियों को अपनी पसंद के व्यंजनों के लिए अलग से राशि देनी होती है।

कंपनी के मेन्यू में टोमेटो- क्यूकुंबर यानी खीरा ककड़ी सैंडविच सैंडविच अब भी शामिल है। लेकिन अब पैसेंजर्स को इस टोमेटो सैंडविच के लिए 500 रुपए चुकाने होंगे। यानी फ्लाइट में एक टोमेटो सैंडविच 500 रुपए का मिल रहा है और इसमें भी टमैटो स्लाइड की संख्या कम हो चली है।

ऐसे तय की जाती है रेट
ट्रैवल एजेंट ओमप्रकाश रीझवानी कहते हैं, अधिकांश एयरलाइंस कंपनियां यात्रियों को विमान में उनकी पसंद के फूड उपलब्ध कराती हैं। इनका शुल्क रेस्टोरेंट्स में मिलने वाले फूड से ज्यादा होता है। एयरलाइंस कंपनियां इनकी कीमत चीजों को हवाई यात्रा में ढोने सहित अन्य सभी व्यय शामिल करके तय करती हैं।

ये भी पढ़ें :प्री-वेडिंग फोटो शूट के लिए एमपी के दीवाने हुए कपल, राजसी ठाठ-बाट से लेकर नेचुरल ब्यूटी तक किसे चुनेंगे आप