21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / दीपावली 2017: ये हैं सुपरहिट गाने, इनके बिना अधूरा है पर्व का मजा

दीपावली 2017: ये हैं सुपरहिट गाने, इनके बिना अधूरा है पर्व का मजा

बॉलीवुड का भी दिवाली से गहरा रिश्ता रहा है। बॉलीवुड के कई फिल्मों में दिवाली के गाने शूट किये जाते हैं जो बाद में चलकर दिवाली स्पेशल सॉंग बन जाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 13 Oct 2017, 11:36 AM IST

diwali song

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित पूरे देश में दीपावली को रोशनी के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या के राजा राम वापस आए तो वहां के लोगों ने दिए जलाकर उनका स्वागत किया था तबसे दिवाली का त्योहार मनाया जाता है।

इसके अलावा भी कई कहानियां हैं जो दीपावली मनाने के साथ जुड़ी हुई हैं। इस दिन लक्ष्मी जी का जन्मदिन भी माना जाता है। दीपावली की रोशनी से बॉलीवुड भी अछूता नहीं है। दिवाली को केंद्र में रखकर कई फिल्में भी बन चुकी हैं। साथ ही दिवाली पर बॉलीवुड के मशहूर गाने भी दिवाली पर बने हैं। दिवाली का जश्न बिना म्यूजिक अधूरा रहता है। बॉलीवुड में अलग अलग त्योहारों पर गाने बनते रहते हैं।

दीपावली पांच दिवसीय पर्व है। इसके पहले दिन धनतरेस का त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार में बर्तन और धातु के सामान खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि नए बर्तन खरीदने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस दिन धातु खरीदना शुभ माना जाता है। इसीलिए इस दिन सोने, चांदी की चीजें खरीदी जाती है।

बॉलीवुड का भी दिवाली से गहरा रिश्ता रहा है। बॉलीवुड के कई फिल्मों में दिवाली के गाने शूट किये जाते हैं जो बाद में चलकर दिवाली स्पेशल सॉंग बन जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ बॉलीवुड फिल्मों के गानों के बारे में जिनसे दिवाली का मजा और भी दुगना कर देती है।

माना जाता है कि इन धातुओं से जिन ध्वनि तरंगों का संचार होता है उससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। करन जौहर की कभी खुशी कभी गम फिल्म का शीर्षक गीत भी दिवाली को केंद्र में रखकर बनाया गया था। दिवाली पर बॉलीवुड में बनें ये गाने सबसे यादगार हैं।
: कभी खुशी कभी गम- (कभी खुशी कभी गम)
: हैप्पी दिवाली -(होम डिलिवरी)
: ढोल बाजे -(हम दिल दे चुके सनम)
: माही वे -(कल हो न हो)
: पैरों में बंधन (मोहब्बतें)
: जिया जले (दिल से)
: धूम ताना (ओम शांति ओम)
: डोला रे (देवदास)
: आई है अबके साथ दिवाली (हकीकत)
: आई है अब के साल दिवाली सुनो जी (आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपैया)