
Tourist Places In Bhopal : बारिश के मौसम ( Rainy Season ) की खूबसूरती को अगर करीब से जानना है तो मध्य प्रदेश ( MP Tourism ) से बेहतर विकल्प कहीं और नहीं मिलेगा। देश के दिल में बसने वाला ये राज्य पर्यटन के क्षेत्र में भी भारत ही नहीं दुनियाभर के लोगों के दिलों में खास जगह रखता है। मानसून सीजन में इसकी सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं।
घनी हरियाली, बारिश की बूंदे और ठंढी हवाएं आपको नेचर के और करीब ले जाती है। ऐसे में अगर आपको इसका यहां घूमने का लुफ्त उठाना है तो ज्यादा दूर नहीं एमपी का एक ही शहर आपको इसका भरपूर एहसास करा देगा। झीलों के शहर भोपाल ( City of Lakes Bhopal ) में बारिश के मौसम में कई डैम के गेट ( bhopal dams ) खोल दिए जाते हैं जो खूबसूरत झरनों के रूप में नजर आते हैं। ये खूबसूरत नजारे, यहां आने वाले हर किसी को अपना दीवाना बना देते हैं। आइये जानते हैं भोपाल के उन डैम्स के बारे में, जहां मानसूनी सीजन में दूर-दूर से आए लोगों का यहां की खूबसूरती देखने के लिए जमावड़ा लगा रहता है।
मानसून सीजन में भदभदा डैम आकर्षण का केंद्र बन जाता है। आस-पास बिछी हरियाली की चादर और डैम के खुले गेट से झरने की तरह दिखने वाली पानी की धाराएं देख खुद व खुद लोगों की नजरें और कदम ठहर जाते है। भदभदा राजधानी भोपाल के सबसे पुराने डैम में से एक है। यहां भोपाल ही नहीं बल्कि दूर-दूर से लोग इसकी सुंदरता को अपने कैमरे में कैद करने आते है। यह भोपाल से लगभग 10 किलोमीटर दूर है।
भोपाल से 35 किलोमीटर दूरी पर बना कोलार डैम एक खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट है। यहां आकर नेचर लवर इसकी हरियाली में खो जाते है। कोलार डैम मानसून के आलावा आम दिनों में भी अपनी चमक बरकरार रखता है। आप अपने फैमिली या दोस्तों संग यहां पिकनिक मनाने जा सकते है।
अपने शांत वातावरण और सुंदर झील के लिए केरवा डैम चर्चा में बना रहता है। सुकून के पल बिताने के लिए अक्सर लोग यहां पहुंचते है। इसके आस-पास छोटी-बड़ी पहाड़ियों के नजरें लोगों को अपना दीवाना बना लेती है। इसकी दुरी भोपाल से लगभग 16 किलोमीटर। केरवा डैम आने वाले लोग पिकनिक के साथ बोटिंग का भी भरपूर मजा ले सकते है। लेकिन ऐसी जगहे जितनी सुंदर और अट्रैक्टिव लगती है उतनी खतरनाक भी होती है। इसलिए जरुरी है कि नजरों के साथ हादसों से बचने पर भी ध्यान दिया जाए।
कलियासोत डैम भोपाल में मौजूद पॉपुलर सेल्फी स्पॉट्स में से एक है। मानसून सीजन में यहां लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा होती है जो इन सुन्दर नजरों का खूब लुफ्त उठाती है।
Updated on:
12 Sept 2024 04:26 pm
Published on:
12 Sept 2024 04:23 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
