उसके बाद सुमित्रा महाजन ने उस ट्वीट को कोट करते हुए ट्रोलर को लताड़ लगा दी। सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा कि कल मैंने सुषमा स्वराजजी से मुलाकात की थी। इस सौजन्यता पर @solitaireguy के विचार एवं भाषा पढ़िए। वरिष्ठ आयु की महिलाओं के लिए, जिन्हें जनता ने सांसद चुना, पार्टी संगठन प्रधानमंत्री जी ने विभिन्न दायित्व दिए, जिनका पारदर्शी जीवन संसद और सामाजिक क्षेत्र में है!