
भोपाल/ छोला मंदिर थाना क्षेत्र में दीपावली की रात लगभग 1:30 बजे एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। आरोपी की पहचान शेखर लोधी के रूप में हुयी है, बताया जा रहा कि आरोपी कई संगीन अपराधों को अंजाम दे चुका है। हत्यारा शेखर लोधी जो मृतक युवक का ***** भी बताया जा रहा है।
मुख्य आरोपी के 2 साथी गिरफ्तार
बुधवार को हत्या मामले में आरोपी शेखर लोधी के 2 नाबालिग साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया कर लिया है। छोला थाना पुलिस आज दोनों साथी को अदालत में पेश करेगी। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
ये है पूरा मामला
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात्रि लगभग डेढ़ बजे राहुल नाम के युवक की हत्या की गयी। दीपावली की देर रात शेखर का राहुल से विवाद हुआ। इसके बाद शेखर ने राहुल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस वजह से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूत्रों ने उम्मीद जतायी कि आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Published on:
30 Oct 2019 02:16 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
