भोपाल. मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नेत्री शराबबंदी को लेकर अकसर विरोध दर्ज कराती रहती हैं। कई बार तो इस मसले पर वो अपनी ही सरकार को आड़े हाथ ले चुकी हैं। इसी के चलते पिछले दिनों वो एक शराब दुकान पर पत्थर बरसाती हुई भी नजर आईं थीं, लेकिन बाद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा के बाद उन्होंने शराबबंदी पर अपने विरोध को शांत कर दिया था। लेकिन, अब एक बार फिर खबर सामने आई है कि, उमा भारती शराबबंदी के लिए एक बार फिर बड़ी मुहिम चलाने जा रही हैं।