23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / मध्यप्रदेश की तर्ज पर केंद्र सरकार ने भी लगाया पेट्रोल-डीजल पर टैक्स, जानिए अब क्या हो जाएगा भाव

मध्यप्रदेश की तर्ज पर केंद्र सरकार ने भी लगाया पेट्रोल-डीजल पर टैक्स, जानिए अब क्या हो जाएगा भाव

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट शुक्रवार को 11 बजे पेश हो गया। इस बजट की खास बात यह रही कि मध्यप्रदेश की तर्ज पर केंद्र सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर सेस लगाया है।
5 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 5 Jul 2019, 3:48 PM IST

budget

Union Budget: मोदी सरकार के बजट का खुला पिटारा, जानिए किसे क्या मिला


भोपाल। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट ( budget 2019 ) पेश हो गया। इस बजट की खास बात यह रही कि मध्यप्रदेश की तर्ज पर केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर सेस लगाया है। पेट्रोल डीजल पर सेस लगाने के बाद अब मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दाम और बढ़ जाएंगे। इसके बाद पेट्रोल और डीजल पर एक-एक रुपए दाम और बढ़ जाएंगे।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 जुलाई को पेट्रोल के भाव 73.56 पैसे रहे, जो दो जुलाई से एक समान बने रहे। इसके भाव में अब एक रुपए का इजाफा हो जाएगा।

पिछले 10 दिनों के भाव
05 जुलाई, 2019 ₹ 73.56 /Ltr
04 जुलाई, 2019 ₹ 73.56 /Ltr
03 जुलाई, 2019 ₹ 73.56 /Ltr
02 जुलाई, 2019 ₹ 73.56 /Ltr
01 जुलाई, 2019 ₹ 73.51 /Ltr
30 जून, 2019 ₹ 73.47 /Ltr
29 जून, 2019 ₹ 73.38 /Ltr
28 जून, 2019 ₹ 73.26 /Ltr
27 जून, 2019 ₹ 73.21 /Ltr
26 जून, 2019 ₹ 73.14 /Ltr

ऐसा था वित्त मंत्री का बजट भाषण

01.55 pm

वित्त मंत्री के बजट भाषण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संबोधित किया। कहा इस बजट से मध्यम वर्ग को प्रगति मिलेगी। गरीब को बल मिलेगा और युवा को बेहतर कल मिलेगा।

01.46 pm

-भारत का कर्ज जीडीपी का 5 प्रतिशत से भी कम है। 1, 2, 5, 10, 20 रुपए के सिक्‍के जारी किए जाएंगे।

01:45 pm
-सोने पर कस्टम ड्यूटी 10 प्रतिशत से बढ़कर 12.5 फीसदी हुई।

01.35 pm

पेट्रोल-डीजल महंगा होगा। दोनों पर एक-एक रुपए सेस बढ़ेगा। इसके बाद सोने के भाव बढ़ाने की घोषणा हो गई।

01:30 pm
400 करोड़ रुपए तक के टर्नओवर वाली कंपनियों को 25 फीसदी कॉरपोरेट टैक्स देना पड़ेगा।
-देश की 99 फीसदी कंपनी आ जाएंगी।
-ई-वाहनों पर GST को 12 से घटाकर 5 प्रतिशत होगा।

01:10 pm
केंद्र की मोदी सरकार नए सिक्के चालू करेगी। विनिवेश के जरिए 1 लाख करोड़ रुपए जुटाए जाएंगे,
जिसमें एयर इंडिया में भी विनिवेश किया जाएगा। इसके साथ ही लोन देने वाली कंपनियों को अब सीधा
RBI कंट्रोल करेगी। सरकार ने 1 से 20 रुपए के नए सिक्कों का ऐलान किया है।

12:45 pm
-केंद्र सरकार उन देशों में भी दूतावास खोलेगी, जहां भारत के दूतावास नहीं हैं।
-सरकार वित्तीय वर्ष 2019-20 में अन्य चार नए दूतावास खोलना चाहती है।
-सरकार का लक्ष्य बुनियादी सुविधाओं में अगले पांच साल में 100 लाख करोड़ रुपए के निवेश का है।

12:35 pm
विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। NRI को भारत आते ही आधार
कार्ड देने की सुविधा मिलेगी, साथ ही अब उन्हें 180 दिनों तक भारत में रहने की जरूरत नहीं है।
-देश के 17 पर्यटन स्थल विश्व स्तर के बनाए जाएंगे।
-सरकार ने अब तक 4 लाख करोड़ रुपए कर्ज वसूला है।
-सुधारों के दम पर ही NPA को वापस लिया गया है।
-देश में क्रेडिट ग्रोथ 13 फीसदी से ऊपर तक गई है।


12:20 pm
-जनधन खाताधारक महिलाओं को 5000 रुपए ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी जाएगी।
-महिलाओं के लिए अलग से एक लाख रुपए के मुद्रा लोन की व्यवस्था की जाएगी।


12:18 PM
-स्टैंड अप इंडिया के तहत हर किसी को लाभ मिलेगा।
-स्टैंड अप इंडिया स्कीम के तहत महिलाओं, ST-ST उद्यमियों को लाभ दिया जाएगा।
-स्टार्ट अप के लिए टीवी चैनल पर प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे।
-पांच साल में 125000 किमी सड़कें बनेंगी। 80 हजार 250 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

12.15 pm

NRI के लिए आधार कार्ड बनाएगा। राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड बनाया जाएगा। स्टार्टअप के लिए टीवी चैनल लाएंगे। लेबर लॉ को मजबूत करेंगे। पीएसयू की जमीनों पर सस्ते घर बनाए जाएंगे। कृषि में निजी निवेश पर भी जोर दिया जाएगा। रोजगार के मौके बढ़ाए जाएंगे।

12.14 PM

-श्रम योगी योजना के तहत तीन हजार रुपए की पेंशन।

-सौर उर्जा बढ़ाने पर जोर दे रही है सरकार।

-जनसुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का लक्ष्य।

12.10 pm

-डेयरी उद्योग को बढ़ावा देंगे।

रेलवे का आधुनिकीकरण होगा।

-उजाला योजना में 35 करोड़ बल्ब बांटे गए।

11:45
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार का फोकस ग्रामीण भारत पर रहेगा।
-2022 तक हर गांव में बिजली पहुंचेगी।
-उज्वला योजना और सौभाग्य योजना के जरिए देश में काफी बदलाव आया है।

11:37 IST
-FDI को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि मीडिया में भी विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाने पर विचार हो रहा
है।
-एविऐशन और एनिमेशन के सेक्टर में भी FDI पर विचार।
-बीमा सेक्टर में 100 फीसदी FDI पर भी विचार।
-सैटेलाइट लॉन्च करने की क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा।

11:33
-छोटे दुकानदारों को पेंशन मिलेगी।
-मात्र 59 मिनट में सभी दुकानदारों को लोन देने की भी योजना है। इसका लाभ 3 करोड़ से अधिक
छोटे दुकानदारों को मिल सकेगा।
-हमारी सरकार इसके साथ ही हर व्यक्ति को घर देने की योजना पर आगे बढ़ रही है।


11:30
-सरकार की तरफ से नेशनल ट्रांसपोर्ट कार्ड का ऐलान किया गया है। इसका इस्तेमाल रेलवे और बसों में
किया जाएगा।
-इसे रूपे कार्ड की मदद से चलाया जा सकेगा, जिसमें बस का टिकट, पार्किंग का खर्चा, रेल का टिकट
सभी एक साथ किया जा सकेगा।
-सरकार ने MRO का फॉर्मूला अपनाने की बात कही है, जिसमें मैन्यूफैक्चरिंग, रिपेयर और ऑपरेट का
फॉर्मूला लागू होगा।


11:27
-रेलवे के विकास के लिए लागू होगा PPP मॉडल।
-सरकार रेलवे में निजी भागेदारी को बढ़ाने पर जोर दे रही है।
-रेलवे के विकास के लिए PPP मॉडल को लागू किया जाएगा।
-रेल ढांचे में विकास के लिए 50 लाख करोड़ रुपए के निवेश की जरूरत है।


11:23
-हमारा लक्ष्य रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का है। अगला बड़ा लक्ष्य जल रास्ते को बढ़ावा देना है।
-वन नेशन, वन ग्रिड के लिए हम आगे बढ़ते जा रहे हैं। इसका ब्लूप्रिंट भी तैयार हो रहा है।

11:20
वित्त मंत्री ने कहा कि हम मेक इन इंडिया के जरिए स्वदेशी की तरफ बढ़ रहे हैं।
केंद्र सरकार देश को आधुनिक बना रही है। इसमें 657 किमी मेट्रो का काम किया।
-300 किमी. नए मेट्रो प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई।
-इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को बढ़ाने का लक्ष्य है।
-वित्त मंत्री ने कहा कि अब लाइसेंस और कोटा राज के दिन लद गए हैं।
11:17 AM
वित्त मंत्री ने मशहूर शायर मंजूर हाशमी का एक शेर भी पढ़कर सुनाया। यक़ीन हो तो कोई रास्ता निकलता है, हवा की ओट भी लेकर चिराग जलता है।


11:16 AM
वित्त मंत्री ने कहा कि भारत आज रोजगार देने वाला देश बना है।
-हम देश में सड़क हर गांव तक पहुंचा रहे हैं और नेशनल हाइवे का निर्माण कर रहे हैं।
-वित्त मंत्री ने मुद्रा योजना, सागरमाला, मेक इन इंडिया आदि योजनाओं का भी जिक्र किया।


11:15 AM
-वित्त मंत्री ने अपने बजट में अगले 10 साल का लक्ष्य रखा। वित्त मंत्री ने कहा कि कुछ वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर पहुंच जाएगी।
-प्रदूषण मुक्त भारत, चिकित्सा उपकरणों पर जोर, जल प्रबंधन, अंतरिक्ष कार्यक्रम, चंद्रयान, गगनयान जैसे प्वाइंट्स को गिनाया।
-हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
-पिछले पांच साल में हमने देश की अर्थव्यवस्था का कायाकल्प करने का काम किया।
-हमारा लक्ष्य लोगों के घरों में शौचालय पहुंचाना, घरों में बिजली पहुंचाना था।

11.05 AM
-वित्त मंत्री ने देश की जनता को पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने पर आभार व्यक्त किया।
-पहली बार महिला, युवा, बुजुर्गों ने अच्छा काम करने वाली सरकार पर विश्वास किया।
-पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तेजी से काम कर रही है। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद कर रही है।

11.00 AM

निर्मला सीतारमन संसद भवन पहुंची।

10.50 AM

संसद में मोदी कैबिनेट की बैठक खत्म। थोड़ी देर में पेश होगा बजट।

10.45 AM
निर्मला सीतारमन संसद भवन पहुंची।

10.30 AM
निर्मला सीतारमन संसद भवन के लिए रवाना।

10.00 AM
सीतारमण ने राष्ट्रपति को बजट की कापी सौंप दी।

9.00 AM
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन वित्त मंत्रालय पहुंची। इसके बाद वे राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बजट की कॉपी सौंपेंगी।

यह भी हैं उम्मीदे
-सरकार को महिलाओं को हर क्षेत्र में टैक्स में ज्यादा रियायत देनी चाहिए।
-सर्विस टैक्स, वैट टैक्स के नाम पर होटल में खाना और पार्लर का खर्च सब महंगा हो गया है. इस पर सरकार को कोई ठोस कदम उठाना चाहिए।
-बजट आम आदमी की जेब से फ्रेंडली हो ताकि सेविंग बढ़े।

-अच्छी शिक्षा और चिकित्सा महंगाई आसमान छूती जा रही है. बढ़ती महंगाई के कारण मध्यवर्गीय परिवारों के लिए बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाना नामुमकिन है. इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।
-ब्यूटी और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स, सर्विसेज,ज्वेलरी और कपड़े सब महंगे होते जा रहे हैं, इनकी कीमतों पर लगाम लगाई जाए।
-महिलाओं की मांग है कि महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रावधान किए जाएं।
-स्वास्थ्य के क्षेत्र में महिलाओं के लिए विशेष पॉलिसी हो और रोज़ाना की दवाओं के रेटस में छूट मिले।
-सरकार का फोकस महिला सुरक्षा पर होना चाहिए, इसके लिए बजट में अलग से प्रावधान हो।
-पर्यावरण की रक्षा के लिए सरकार कदम उठाए।

-ट्रान्सपोटेशन,यात्रा टिकट और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी से बजट मैनेजमेंट बिगड़ता है,महिलाओं को इसमें रिबेटस चाहिए।
- कामकाजी महिलाओं के लिए स्टार्ट अप योजना में ब्याज दर में रियायत दी जाए ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से सुरक्षित हो सकें।