27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिलाओं के विरोध से डरी पुलिस, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का बदला रास्ता

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को भोपाल आईं। वे यहां एक संगोष्ठी में शामिल होने आईं हैं। देश के विभिन्न स्थानों पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 7 क्षेत्रीय संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
smriti.png

Union Minister Smriti Irani visit bhopal for Vatsal Bharat Seminar

भोपाल. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को भोपाल आईं। वे यहां एक संगोष्ठी में शामिल होने आईं हैं। देश के विभिन्न स्थानों पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 7 क्षेत्रीय संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। मध्य भारत क्षेत्रीय संगोष्ठी का आयोजन भोपाल में होगा। बाल संरक्षण, बाल सुरक्षा और बाल कल्याण पर आयोजित इस वत्सल भारत कार्यक्रम में स्मृति ईरानी शामिल होंगी। इससे पहले महिलाओं के विरोध को देखते हुए पुलिस ने केंद्रीय मंत्री का रास्ता बदल दिया।

भोपाल में आज बाल संरक्षण, बाल सुरक्षा और बाल कल्याण पर वत्सल भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वत्सल भारत संगोष्ठी में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को भोपाल आईं। उन्होंने रवींद्र भवन में संगोष्ठी का उद्घाटन किया।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने बताया कि आयोजन में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. मुंजापारा महेंद्र भाई भी उपस्थित रहेंगे। मध्य भारत क्षेत्र की संगोष्ठी में छत्तीसगढ़, राजस्थान के बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड, ग्राम बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष भी शामिल हो रहे हैं।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को बदले रास्ते से लाया गया। महिला कांग्रेस के तत्वावधान में कई महिलाएं स्मृति ईरानी का विरोध करने काला झंडा लेकर आ गईं थीं जिससे देखते हुए पुलिस ने केंद्रीय मंत्री का रूट डायवर्ट कर दिया। स्मृति ईरानी सीएम हाउस पहुंची जहां सीएम शिवराजसिंह चौहान ने उनका स्वागत किया।