5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

50% कमीशन वाले ट्वीट पर बवाल : प्रियंका गांधी के खिलाफ इस राज्य के हर थाने में FIR शुरु

प्रियंका गांधी के ट्वीट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रियंका गांधी के खिलाफ प्रदेशभर के पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराई जाएगी, जिसका सिलसिला अब शुरु हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Aug 2023, 7:38 PM IST

FIR Registered Againts Priyanka Gandhi Vadra

50% कमीशन वाले ट्वीट पर बवाल : प्रियंका गांधी के खिलाफ इस राज्य के हर थाने में FIR शुरु

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा किए गए ट्वीट को लेकर मध्य प्रदेश में सियासत गरमाने लगी है। प्रियंका गांधी के ट्वीट के बाद मध्य प्रदेश भाजपा अब उनके खिलाफ प्रदेशभर के थानों में केस दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। प्रियंका गांदी के ट्वीट पर पलटवार करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आ चुका है। इसके बाद अब मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा का भी बयान सामने आया है। वीडी शर्मा ने कहा कि, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रियंका गांधी के खिलाफ प्रदेशभर के पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता ने प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि, मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि, प्रदेश में 50 फीसदी कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है। कर्नाटक में भ्रष्ट बीजेपी सरकार 40 फीसदी कमीशन की वसूली करती थी। मध्य प्रदेश में बीजेपी भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है। इस पर प्रियंका गांधी ने लिखा था कि, कर्नाटक की जनता ने 40 फीसदी कमीशन वाली सरकार को बाहर किया, अब मध्य प्रदेश की जनता 50 फीसदी कमीशन वाली भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करेगी।

यह भी पढ़ें- 'जय श्री राम बोल' : युवक के साथ मारपीट, जबर्दस्ती लगवाए नारे, Video Viral


भाजपा ने क्राइम ब्रांच को सौंपा ज्ञापन

प्रियंका गांधी के इस ट्वीट के बाद मध्य प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस को घेरना शुरु कर दिया है। इसी के तहत अब प्रदेशभर में बीजेपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने जा रही है। वहीं, जानकारी ये भी सामने आई है कि, अभी अभी सबसे पहले राजधानी भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एमपी नगर स्थित क्राइम ब्रांच पहुंचकर प्रियंका गांधी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद थे, जिन्होंने कहा कि, मध्य प्रदेश में चुनाव आते ही कांग्रेस झूठ का सहारा लेने लगी है। वहीं, दूसरी तरफ मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि, अगर कांग्रेस के पास कोई प्रमाण है तो उसे लाना चाहिए।