बता दें कि, पिछले करीब 6 महीने से सिंधी कॉलोनी चौराहे पर कुछ दुकानों के सामने से पानी की पाइपलाइन का पानी फिजूल नाले में बह रहा है। इलाके के लोगों की मानें, तो लीक पड़ी पाइपलाइन कोलार की है। हमेशा पानी बहने से यहां पिछले कई दिनों से गंदगी भी पसरी रहती है। आसपास के दुानदारों का कहना है कि, इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। रोजाना तड़के ये सब्जी वाले बेचने से पहले यहीं अपनी सब्जियां धोते हैं। कई बार तो यहां सब्जी का इतना कचरा हो जाता है कि, उसके लिए अलग से सफाई करनी पड़ती है।