9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज की सबसे बड़ी खबर:शिक्षकों के लिए जल्द हो सकती है ये बड़ी घोषणा,जरूर पढ़े ये खबर

विभाग 31 हजार पदों पर करने जा रहा है भर्ती ...

3 min read
Google source verification
teachers bharti 2018

teachers bharti

भोपाल। मध्यप्रदेश में नए शिक्षकों की भर्ती को लेकर असमंजस्य की स्थिति बनी हुई है। वहीं सूत्रों का कहना है कि सरकार इसे लेकर खबरों के सामने आने के बाद कुछ संजिदा हुई है। इसके चलते स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती नियमों में संशोधन का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। जिससे विधि और वित्त विभाग सहमत हो गए हैं।

दरअसल प्रदेश में शिक्षकों की काफी कमी बनी हुई है,जिसके चलते सरकार पर लगातार शिक्षकों की भर्ती का दबाव बनता जा रहा है। ऐसे में सूत्रों का कहना है कि भर्ती कैंसिल होने जैसी खबरों के सामने आने के बाद विभाग 31 हजार पदों पर संविदा शिक्षकों की भर्ती करने जा रहा है। अब यह परीक्षा vitt vihin shikshak mandey 2018 latest news जून तक संभावित है। वहीं दूसरी ओर ये भी सूचना सामने आ रही है कि प्रदेश के बाहर के अभ्यर्थियों को रोकने के लिए बैरियर लगा रही है।

अब शिक्षकों के इस चयन परीक्षा में बाहरी अभ्यर्थी 25 साल की उम्र तक ही शामिल हो सकेंगे। पूर्व में अन्य प्रदेशों के वित्त विहिन शिक्षक vitt vihin shikshak mandey 2018 भी यहां एप्लाई करते थे, लेकिन इस बार आयु सीमा निश्चित कर दिए जाने से 25 साल से अधिक उम्र के वित्तविहिन शिक्षक भी इसमें आवेदन नहीं कर पाएंगे।

जानकारी के अनुसार प्रदेश में शिक्षकों के 60 हजार से ज्यादा पद खाली हैं। इसके बाद भी वर्ष 2013 से अब तक संविदा शिक्षक परीक्षा टली जा रही है। सरकार द्वारा पूर्व में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले परीक्षा कराने का निर्णय लेने के बाद से ही ये प्रक्रिया चल रही है। भर्ती नियमों को लेकर करीब पांच बार संशोधन हो चुका है और अब ये छठवीं बार संशोधन किया जा रहा है।

ऐसे में माना जा रहा है इस संशोधन के बाद मुख्य रूप से प्रदेश के अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का ज्यादा मौका मिलेगा। वहीं दूसरी ओर विभाग का भी कहना है कि वे इस बार भर्ती नियम जारी होने के एक महीने के अंदर परीक्षा करा लेंगे, लेकिन ये पीईबी(प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड) की तैयारी पर निर्भर होगा। कहा जा रहा है कि यह परीक्षा 31 हजार 658 पदों के लिए होगी।

आरक्षित वर्ग को छूट...
भर्ती परीक्षा पर उठ रहे सवालों के बीच ही आरक्षण क्या और किसे मिलेगा इस पर भी कई तरह के सवाल खड़े होने शुरू हो गए थे। वहीं अब सूत्रों का कहना है कि इस संशोधन vitt vihin shikshak mandey 2018 latest news in hindi के बाद प्रदेश के बाहर के अभ्यर्थी 25 साल की उम्र तक लिमिट हो जाएंगे।

जबकि अनारक्षित वर्ग के पुरुष 40 साल, अनारक्षित वर्ग की महिला 45 साल, आरक्षित वर्ग की महिला व पुरुष 45-45 साल, नि:शक्तजन और निगम-मंडल के कर्मचारी, होमगार्ड सैनिकों को 45-45 साल की उम्र तक परीक्षा में शामिल होने की छूट मिलेगी। सामान्य प्रशासन विभाग मई 2017 में ये नियम जारी कर चुका है। स्कूल शिक्षा विभाग संविदा शिक्षक भर्ती में इन्हें पहली बार जोड़ रहा है।

ज्ञात हो कि वर्ष 2011 में संविदा शिक्षकों की भर्ती हुई थी। जिसमें अनारक्षित वर्ग के सभी (प्रदेश और प्रदेश के बाहर) अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 40 साल थी। जबकि अनारक्षित वर्ग की महिला, आरक्षित वर्ग और निगम-मंडल, स्वायत्त संस्थाओं, होमगार्ड सैनिकों के लिए 45 साल आयु सीमा रखी गई थी।

फरवरी में होनी थीं परीक्षा...
विभाग पहले फरवरी में परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा था, लेकिन भर्ती में अतिथि शिक्षकों को प्राथमिकता देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की 25 फीसदी पद आरक्षित करने की घोषणा के बाद नियम संशोधन में समय लग गया। अब मार्च तक भर्ती नियम जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के राज्यमंत्री दीपक जोशी का कहना है कि हम भर्ती प्रक्रिया पर कार्य कर रहे हैं। परीक्षा जल्द ही होगी और मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार ही संविलियन की प्रोसेस भी की जाएगी।