लोकसभा चुनाव के पहले चरण पहले चरण यानी 19 अप्रैल को सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, छिंदवाड़ा और बालाघाट में चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं, चुनाव आयुक्त अनुपम राजन ने कहा कि मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर पहले चरण का मतदान कल होगा। खास बात ये है कि इस बारे के चुनाव में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि हेलीकॉप्टर और एयर एंबुलेंस की व्यवस्था होगी। हेलीकॉप्टर बालाघाट और एयर एंबुलेंस जबलपुर से उपलब्ध होगी।